CG IPS पोस्टिंग-CSP ट्रांसफर BIG NEWS: गृह विभाग ने जारी किया आदेश.... 5 IPS को मिली नई पोस्टिंग.... राज्य पुलिस सेवा के भी 5 पुलिस अफसरों के तबादले.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट.....




रायपुर 22 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने 2018 बैच के पांच प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी है। पांचों को सीएसपी अपाइंट किया गया है। इनमें से रत्ना सिंह को रायपुर के आजाद चौक का सीएसपी बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
आईपीएस पोस्टिंग आदेश में गृह विभाग की तरफ से कहा गया है कि राज्य शासन एतदूद्वारा तत्काल प्रभाव से निम्नांकित परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम 4 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है।
वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकरियों को प्रशासनिक आधार पर उनके नाम के सम्मुख कालम 4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।
देखिए लिस्ट

