CG- किसान की पीट-पीट कर हत्या: घर से एक किमी दूर मिली नग्न लाश.... डंडे से पीट-पीट कर मार डाला.... फैली सनसनी.... जांच में जुटी पुलिस.....




.....
जांजगीर 24 नवंबर 2021। किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक किसान की लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे बिना कपड़ों की आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने देखी। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है। शव नग्न हालत में घर से करीब एक किमी दूर मेन रोड के किनारे पर पड़ा मिला। शव के पास ही पुलिस को टूटे हुए डंडे पड़े मिले हैं। हालांकि अभी तक अधेड़ के कपड़े नहीं मिल सके हैं। आशंका है कि संपत्ति विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। गुजियाबोर निवासी परदेशी सोनी (55) पुत्र बुड़गा सोनी खेती-किसानी करता था।
उसका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह मेन रोड के किनारे पर नग्न हालत में पड़ा मिला है। पूरे शरीर पर डंडे से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। परदेशी सोनी की पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी है। उसकी भी शादी हो गई है। इसके बाद से ही परदेशी अकेले रहता था। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति विवाद के चलते किसी करीबी परिजन ने ही उसकी हत्या की होगी। पुलिस ने इस मामले में एक संदेही को हिरासत में लिया है।