घायल गौवंश की पूजा कर व फल सब्जियां खिलाकर मनाया जायेगा संपूर्ण नवरात्र

घायल गौवंश की पूजा कर व फल सब्जियां खिलाकर मनाया जायेगा संपूर्ण नवरात्र
घायल गौवंश की पूजा कर व फल सब्जियां खिलाकर मनाया जायेगा संपूर्ण नवरात्र

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवम पर्यावरण संरक्षण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नवरात्रों के पावन पर्व पर एक नई पहल करते हुए शहर की निराश्रित एवम उपेक्षित घायल बीमार गायों की प्रतिदिन पूजा एवम हरी सब्जियां एवम फल आदि खिलाकर मनाया जायेगा एवम गौसेवा एवम संरक्षण का संदेश दिया जायेगा।संगठन के दिलीप रावानी ने बताया कि, माता के नवरात्रों के अवसर पर संगठन द्वारा प्रथम दिन आज कृष्ण गौशाला में घायल बीमार गायों को लोकी, टमाटर, कद्दू, शकरकंद, केला आदि खिलाकर एवम उनकी आराधना कर मनाया गया। रावानी ने कहा की संगठन द्वारा दुर्गाष्टमी के दिन कन्या एवम गौमाता पूजन एवम भोजन का आयोजन रखा गया है, जिसमे शहर के सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहेंगे एवम मातारानी कन्या एवम गौमाता की पूजा करेंगे एवम उनको भोजन करवाएंगे, इस अवसर पर सभी संतो की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। आज के आयोजन में शुभम सोनी, दिलीप रावानी, अभिजीत सारदा, अमन शर्मा, सुनील शर्मा, अनिल सोनी, मुकेश वर्मा, रविराज सोनी, बिलेश्वर डाड आदि उपस्थित थे।