CG VIDEO बड़ी खबर: कुएं में बच्चे के साथ गिरी हथिनी.... हाथियों का दल लगा चिंघाड़ने.... सहम गए ग्रामीण.... फिर जो हुआ.... वन विभाग ने इस तरह दोनों को निकाला.... देखें हाथी के रेस्क्यू का LIVE VIDEO.....




जशपुर। कुएं में हथिनी के साथ उसका बच्चा गिर गया। दलदल भरे कुएं में फंसी हथिनी और उसके बच्चे का वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। मामला जशपुर के रेंगारघाट स्थित बिलासपुर गांव का है। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने जेसीबी की सहायता से हथिनी और शावक दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। कुनकुरी वन रेंज के दुमरडांट बस्तर में देर रात हाथियों का दल घूम रहा था, इसी दौरान एक बड़े गड्ढेनुमा कुएं में एक हथिनी और उसका बच्चा गिर गया।
नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक हाथियों के दल के आवाज के बीच सुबह-सुबह ग्रामीण मौके पर किसी तरह हिम्मत जुटाकर पहुंचे। हाथी और उसके बच्चे को गड्ढे में फंसा देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। इधर ग्रामीणों को मदद के लिए पहुंचता देख हाथियों का दल भी हस्तिनापुर जंगल की तरफ रवाना हो गया।
दुमरडांड बस्ती में बने पुराने कुएं में देर रात करीब 1 बजे हथिनी अपने शावक के साथ गिर गया था। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक हाथी के गिरते ही हाथियों का दल चिघाड़ने लगा। आधी रात को हाथियों के इस चिघाड़ को सुनकर ग्रामीण सहम गये थे। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग ने जेसीबी की सहायता से हथिनी और शावक दोनों को सुरक्षित निकाल लिया।
देखें वीडियो