भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेश की भूपेश सरकार के द्वारा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।




लखनपुर -
आज दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ के कांग्रेश की भूपेश सरकार के द्वारा बीते दिनों युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा ट्विटर में कोयला चोरी का वीडियो वायरल किया गया था जिसमें सरकार की कोयला चोरी का पर्दाफाश हुआ शादी से देखते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेश की भूपेश सरकार ने बदले की भावना से ओपी प्रसाद चौधरी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई जिसके विरोध में पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेश की भूपेश सरकार के विरोध में जगह-जगह पुतला दहन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिन बुधवार को लखनपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों मंडल पदाधिकारियों के द्वारा गुदरी बाजार मुख्य मार्ग से सप्ताहिक बाजार के मध्य कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पैदल यात्रा निकाला गया इसके उपरांत भूपेश बघेल की पुतला दहन करने का भी अथक प्रयास किया गया जिसमें पुलिस बलों के साथ झूमा झटके भी काफी हुआ जिससे काफी मशक्कत के बाद पुलिस को इसमें सफलता मिली और बनाए गए भूपेश बघेल की पुतला को किसी न किसी तरह पुलिस के द्वारा जलता हुआ पुतला को बुझाने में सफलता मिली वही काफी नोकझोंक के बाद और जोरदार भूपेश बघेल के खिलाफ नारेबाजी किया गया जिसमें मुख्य रुप से भूपेश बघेल डरता है पुलिस को आगे करता है कोयला चोरी बंद करो बंद करो जैसे नारों के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल ,बृज किशोर पांडे ,जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव,अनीश सिंह ,विकास शुक्ल चंदन,वीर सोनी, नितिन गुप्ता,हर्ष जयसवाल,प्रियेश अग्रहरि ,अनिरुद्ध मिश्र,गोलू यादव, शुक्ल,राहुल तिवारी,रोहित कुशवाहा,दीपक यादव,मोंटी यादव,रोनी मिश्रा,हिमांशु सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े महामंत्री हर्षवर्धन पांडे सचिन अग्रवाल अवधेश यादव अभिमन्यु सिंह अनिल राजवाड़े मुकेश ठाकुर सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।