CG बहू ने की सास की हत्या: सास को पीट-पीटकर मार डाला.... पुलिस को गुमराह करने बताई ये कहानी.... फिर जो हुआ.... इस वजह से दिया वारदात को अंजाम.... बहू गिरफ्तार.....

CG बहू ने की सास की हत्या: सास को पीट-पीटकर मार डाला.... पुलिस को गुमराह करने बताई ये कहानी.... फिर जो हुआ.... इस वजह से दिया वारदात को अंजाम.... बहू गिरफ्तार.....

राजनांदगांव। बहू ने सास की हत्या कर दी। हत्या कर अपराध को छिपाने का प्रयास किया। मृतिका को उपचार हेतु अस्पताल लाने पर घटना की जानकारी दी। घटना के पश्चात पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना का पर्दाफाश किया गया। मामला राजनांदगांव जिले के थाना खैरागढ़ का है। आरोपिया से घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त किया गया है। आरोपिया द्वारा अपराध कबूल करने के बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।

 

 

नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका बिन्दाबाई साहू पति नारद साहू आम्र 45 वर्ष साकिन मुस्का थाना खैरागढ़ के मर्ग जांच में हत्या किये जाने कि आशंका होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर मर्ग की जांच गम्भीरता पूर्वक किये जाने पर आरोपिया द्वारा घटना को छिपाने के पूर्ण प्रयास के पश्चात हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 267/21 धारा 302 भादवि० पंजीबद्ध कर प्रकरण कि आरोपिया रूपा साहू पति नीरज साहू उम्र 20 वर्ष साकिन मुस्का थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव के द्वारा हत्या का अपराध कबूल किया गया।

 

 

अपराध कबूल कर अपनी सास मृतिका बिन्दा बाई की हत्या घर में मृतिका के द्वारा बहू को बाहर क्रमाने खाने जाने से रोकने, घर के कार्य को ठीक से करने को बताने पर आये दिन विवाद होते रहता था जिसकी टोका टाकी से गुस्से में आकर घर में रखी फुकनी से सोते समय दिनांक 03.08.2021 के करीबन 4.00 बजे शाम को सिर में लगातार कई गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या की है। नयाभारत को मिली जानकारी के मुताबिक घटना में प्रयुक्त हथियार आरोपिया से बरामद कर आरोपिया को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में पेश कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।