Exit Poll Results 2022 LIVE: 5 राज्यों के एग्जिट पोल LIVE.... योगी-मोदी का डबल इंजन हिट.... UP में बीजेपी को पूर्ण बहुमत.... पंजाब में AAP.... गोवा में कांटे की टक्कर.... किसको कितनी सीटें.... देखें सभी एग्जिट पोल, सिर्फ एक क्लिक पर.....

Exit poll 2022 Up punjab goa Uttarakhand manipur election 2022 Exit Poll Results 2022 LIVE

Exit Poll Results 2022 LIVE: 5 राज्यों के एग्जिट पोल LIVE.... योगी-मोदी का डबल इंजन हिट.... UP में बीजेपी को पूर्ण बहुमत.... पंजाब में AAP.... गोवा में कांटे की टक्कर.... किसको कितनी सीटें.... देखें सभी एग्जिट पोल, सिर्फ एक क्लिक पर.....

Exit Poll Results 2022 LIVE: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी के अनुमान जाहिर किए गए हैं। पंजाब में अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को अप्रूवल मिलता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो 10 एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जाहिर किया गया है। 

मणिपुर

जी न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी मणिपुर में सरकार बना सकती है। पार्टी को 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को12 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया न्यूज-जन की बात के एग्जिट पोल में मणिपुर विधानसभा की 60 में से 23 से 28 सीटें बीजेपी जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) 5 से 8 और एनपीपी को 7-8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को यहां 8 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है। 

उत्तर प्रदेश के चौथे चरण का एग्जिट पोल

ABP News - C Voter के एग्जिट पोल में चौथे चरण में भी बीजेपी को आगे दिखाया गया है। 59 सीटों के अनुमान में बीजेपी+ को 41-45 सीटें, सपा+ को 12-16 सीटें, बसपा को 1-3 सीटें मिलने की बात कही गई है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को यहां 37-41 सीटें मिलती दिख रही है। बीजेपी को 25-29 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को इस एग्जिट पोल में शून्य सीटों का अनुमान है जबकि अन्य को 2-4 सीटों का अनुमान है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस बहुमत के करीब

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। हालांकि अन्य एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। इंडिया टीवी के अनुसार आप को 27-37 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 49-59 सीटों का अनुमान है। बीजेपी को 2-6 सीटें मिल सकती है। अन्य को 1-3 सीटों का अनुमान है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत के करीब

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंच सकती है। कांग्रेस गठबंधन को यहां 15-20 सीटों का अनुमान है जबकि बीजेपी 14-18 सीटें मिल सकती है। एमजीपी 2-5 सीटें मिल सकती है। अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती है।

टाइम्स नाउ Veto के एग्जिट पोल में यूपी में बीजेपी को बहुमत

उत्तर प्रदेश में टाइम्स नाउ Veto के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में योगी आदित्यनाथ फिर से वापसी करते दिख रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुसार 225 सीटें बीजेपी को मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को 151 जबकि बीएसपी को 14 सीटों का अनुमान है। अन्य को 13 सीटें मिल सकती है।

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत

उत्तराखंड में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार राज्य की 70 विधानसभा सीटों में 36-46 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 20-30 सीटों का अनुमान है जबकि बीएसपी को 2-4 सीटों का अनुमान है। अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती है।

एबीपी सी वोटर एग्जिट के अनुसार गोवा में त्रिशंकु विधानसभा

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है। एग्जिट पोल के अनुसार 40 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। बीजेपी को 13-17 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 12-16 जबकि आम आदमी पार्टी क 1-5 सीटों का अनुमान है। टीएमसी को 5-9 सीटें मिल सकती है अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल में पंजाब में आप को बहुमत

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी की लहर दिख रही है। यहां आप को 76-90 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस यहां से सत्ता से बाहर जाती दिख रही है। कांग्रेस को 19-31 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीजेपी को 1-4 जबकि शिरोमणि अकाली दल को 7-11 सीटों का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

पंजाब में आप की लहर, 100 सीटों का अनुमान

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर है। टुडेज चाणक्य न्यूज 24 के एग्जिट पोल के अनुसार यहां आप की सरकार बनती दिख रही है। आप को यहां 100 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को यहां केवल 10 सीटें जबकि शिरोमणि अकाली दल को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 1 सीट और अन्य को शून्य सीट का अनुमान है।

योगी आदित्यनाथ का जादू चल गया

R भारत के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही इस एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक बीजेपी की सरकार दोबारा से बनती दिख रही है। सपा को 140 सीटें और बसपा को 17 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

यूपी में फिर योगी सरकार

CNN न्यूज 18 के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी में एक बार फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। इस एग्जिट पोल के नतीजों के अुनसार यूपी में बीजेपी को 240 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को इस एग्जिट पोल में 140 सीटों का अनुमान लगाया गया है। बीएसपी को 17 व अन्य के खाते में 6 सीटें शामिल है।

मणिपुर में बीजेपी बहुमत के करीब

इंडिया टीवी CNX के सर्वे के अनुसार मणिपुर में बीजेपी को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 12-17 सीटों का अनुमान है। NDF को 2-6 सीटों का अनुमान है। NPP को 6-10 सीटें और अन्य को 3-6 सीटों का अनुमान है।

कांग्रेस के बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

आजतक और इंडिया टुडे के Exit Poll की मानें तो 15-20 सीटों के साथ कांग्रेस सरकार बना सकती है. हालांकि बीजेपी के साथ कांग्रेस का कांटे का मुकाबला है. बीजेपी के हिस्से 14-18 सीटें आ सकती हैं. वहीं  एमजेपी के हिस्से 2-5 और अन्य के हिस्से 0-4 सीटें आ सकती हैं,

भाजपा के अलावा अन्य दलों से गठबंधन को तैयार कांग्रेस

गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा किए जाने से कुछ दिन पहले कांग्रेस ने कहा था कि अगर उसे बहुमत नहीं मिलता है, तो वह भाजपा के अलावा अन्य दलों के साथ चुनाव के बाद गठबंधन के लिए तैयार है.

चौथे चरण में BJP की बल्ले-बल्ले

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक चौथे चरण में बीजेपी को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. चौथे चरण में बीजेपी को 41 से 45 सीटें, समाजवादी पार्टी को 12 से 16 सीटें, मायावती की पार्टी को 1 से 3 सीटें और कांग्रेस व अन्य के खाते में शून्य से एक सीटें आ सकती हैं.