जनचौपाल लगा कर वार्ड नंबर 8 के लोगों से नगर अध्यक्षा हुई रूबरू..




सुकमा - दोरनापाल नगर पंचायत अध्यक्षा बबिता माड़वी ने शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 8 में जनचौपाल लगाकर जनता की समस्याओं से रूबरू हुई।
वार्ड क्रमांक 8 के आंगनबाड़ी केंद्र में जन चौपाल का आयोजन किया गया था ।
वार्ड के लोगो ने जन चौपाल में पहुंचे नगर अध्यक्षा बबिता माड़वी से वार्ड में नाली न होने से फैली गंदगी की समस्या बताई, जिन लोगो के पास राशनकार्ड नहीं है उनके राशन कार्ड बनाने के लिए कहा, साथ सबसे बड़ी समस्या पानी की जो हर लोगो की रोजमर्रा के काम के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है ।
वार्ड में हो रही पानी की समस्या की जानकारी देते हुए वार्डवासियों ने वार्ड में पाईपलाईन की मांग की।
नगर अध्यक्षा से इस समस्याओ को जल्द से जल्द हल करने को कहा जिसके बाद अध्यक्षा ने कहा कि आप लोगो वार्ड की हर समस्या का जल्द से जल्द निवारण किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के कोंटा ब्लॉक के अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान,नगर उपाध्यक्ष यूथपति यादव, पार्षद हुर्रा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पुत्तू खान मौजूद थे