CG अजब-गजब: ​​​​​​​दूल्हे संग विदा हुई दुल्हन.... बीच रास्ते प्रेमी संग भाग निकली.... फिर जो हुआ.... पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.... दुल्हन ने कही ये बड़ी बात......

अजब-गजब प्रेमी प्रेमिका दुल्हन

CG अजब-गजब: ​​​​​​​दूल्हे संग विदा हुई दुल्हन.... बीच रास्ते प्रेमी संग भाग निकली.... फिर जो हुआ.... पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.... दुल्हन ने कही ये बड़ी बात......

...

कांकेर 8 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के कांकेर में दूल्हे संग दुल्हन विदा हुई। बीच रास्ते प्रेमी संग भाग निकली। मानपुर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। युवक को हिरासत में लिया है और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया है। दुल्हन, शादी के बाद विदा तो दूल्हे के साथ हुई, लेकिन भाग निकली अपने प्रेमी के साथ। इसके लिए प्रेमी को व्हॉट्सएप पर अपनी लाइव लोकेशन भी भेजती रही। फिर बीच रास्ते टॉयलेट के बहाने फरार हो गई। 

दंतेवाड़ा निवासी युवती और बस्तर के बकावंड निवासी विकास गुप्ता के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने युवती के बालिग होते ही उसकी शादी महाराष्ट्र के सांवरगांव के एक युवक से तय कर दी। शादी की तारीख भी आ गई और 6 फरवरी को दूल्हा बारात लेकर लड़की के पैतृक गांव बालोद के दल्लीराजहरा उसे ब्याहने पहुंच गया। दुल्हन ससुराल जाने दूल्हे संग विदा हुई। अभी वह राजनांदगांव क्षेत्र में मानपुर के पास पहुंचे थे कि तड़के करीब 4 बजे उसने टॉयलेट के बहाने गाड़ी रुकवाई। इसके बाद पीछे आ रही कार में प्रेमी के साथ भाग निकली।

इससे पहले वह मंडप से निकलने से लेकर पूरे रास्ते व्हॉट्सऐप पर प्रेमी को अपनी लाइव लोकेशन भेजती रही। जिसका जरिए प्रेमी विकास उसका पीछा करते हुए साथ-साथ आता रहा। नई बहू के बीच रास्ते में अंधेरे में गायब हो जाने से ससुराल के लोग हड़बड़ा गए। दूल्हा अपने परिवार सहित मानपुर थाने पहुंच गया और पत्नी के लापता होने की शिकायत की। मामला गंभीर था तो पुलिस भी सतर्क हुई और तत्काल आसपास के जिलों में भी वायरलेस से मैसेज किया गया। दोपहर करीब 1 बजे कांकेर पुलिस ने आरती और विकास को पकड़ लिया। दोनों को थाने लेकर आई और फिर वहां से मानपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।