दुल्हन ने मंडप में शादी तोड़ी: शादी के वक्त काला चश्मा पहने हुआ था दूल्हा.... जयमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन के बीच आया अखबार.... दूल्हा पढ़ नहीं पाया अखबार... फिर जो हुआ.... टूट गई शादी और बैरंग लौटी बारात.....

दुल्हन ने मंडप में शादी तोड़ी: शादी के वक्त काला चश्मा पहने हुआ था दूल्हा.... जयमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन के बीच आया अखबार.... दूल्हा पढ़ नहीं पाया अखबार... फिर जो हुआ.... टूट गई शादी और बैरंग लौटी बारात.....

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में एक होने वाला पति दुल्हन के द्वारा ली गई परीक्षा में फेल हो गया। शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दूल्हा अखबार पढ़ने में नाकामयाब रहा। दूल्हे पक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो गया है। वैसे बता दें कि दूल्हे द्वारा हिंदी का अखबार न पढ़ पाने की वजह यह नहीं है कि उसे पढ़ना नहीं आता बल्कि दूल्हा सुशिक्षित है। कमी उसकी आंख को लेकर सामने आई। नजर कमजोर होना लड़के के लिए अभिशाप बन गया। 

 

क्षेत्र के जमालीपुर गांव की युवती की शादी अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी युवक के साथ तय थी। बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए पिता तैयारियों में जुटे हुए थे। बारात आने के बाद द्वारचार की रस्म अदायगी की गई। नाच गाने के साथ दूल्हे पक्ष का स्वागत किया गया। सब कुछ अच्छे से चल रहा था कि अचानक दुल्हन को दूल्हे की परीक्षा लेने का मन कर गया।

 

जब वरमाला पड़ने का समय आया, तो लड़की पक्ष के लोगों को दूल्हे की आंखों की नजर काफी कमजोर होने का शक हुआ। तभी हाथों में मेहंदी लगाए और श्रृंगार किए खड़ी दुल्हन ने अखबार मंगवा लिया। जब दूल्हे ने अखबार पढ़ने में असमर्थता व्यक्त की तो सभी हैरान हो गए क्योंकि लड़की पक्ष से किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। 

 

दुल्हन और उसके घर वालों ने इस दौरान दूल्हे के घर वालों को जमकर फटकार लगाई और कहा- दूल्हे की इस कमी के बारे में आपको पहले बताना चाहिए था न तो हम ये शादी तय ही न होने देते। हालांकि इसके बाद अगली सुबह तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन वर पक्ष के सभी प्रयास विफल रहे।

 

दुल्हन पक्ष का आरोप- धोखे में रखा गया

 

दुल्हन पक्ष का कहना था कि हमको धोखे में रखा गया और दूल्हे की कमी हमसे छिपाई गई। अगर पहले बता देते तो ये नौबत ही नहीं आती। इसके बाद शुरू हुआ दूल्हा पक्ष का दुल्हन पक्ष को समझाने का दौर। ये सुबह तक चलता रहा पर सारी कोशिशें बेकार गईं। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

 

लड़की पक्ष को दूल्हे पर हुआ शक

 

लड़की पक्ष के लोगों को लड़के की आंखों को लेकर शक हुआ कि उसे कम दिखाई देता है। तभी वहां पर मौजूद दुल्हन ने उसी समय अखबार मंगाया और दूल्हे को पढ़ने के लिए दिया। दूल्हा उसे पढ़ नहीं पाया तो दुल्हन पक्ष के लोगों को हैरानी हुई। वो सब इस बात से नाराज थे कि ये बात उनसे छिपाई गई। दूल्हा पक्ष के लोगों को जमकर फटकार लगाई गई।