मंत्री शिव डेहरिया केे प्रति आभार नगर के वरिष्ठ पत्रकार रीतेश पांडेय पर 28 अक्टूबर की रात असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया




जगदलपुर। मंत्री शिव डेहरिया केे प्रति आभार नगर के वरिष्ठ पत्रकार रीतेश पांडेय पर 28 अक्टूबर की रात असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। घटना से वे गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका लंबे समय तक उपचार चला था।
उसके बाद नगरीय निकाय मंत्री शिव डेहरिया के नगर आगमन के दौरान अनुसूचित जाती जनजाती संघठनो का अखिल भारतीय परिसंघ जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर पत्रकार के उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने का आग्रह किया था।
मंत्री डेहरिया ने आग्रह को संज्ञान में लेते हुए रीतेश पांडेय को आर्थिक सहायता राशि जारी की है। संगठन मंत्री शिव डेहरिया के प्रति आभार ज्ञापित करता है।