CG पति-पत्नी की मिली लाश: होली की खुशियां मातम में बदली.... पति-पत्नी की संदिग्ध मौत.... महिला थी प्रेग्नेंट.... पसरा मातम.....

Suspicious death husband wife Holi happiness turned mourning woman pregnant

CG पति-पत्नी की मिली लाश: होली की खुशियां मातम में बदली.... पति-पत्नी की संदिग्ध मौत.... महिला थी प्रेग्नेंट.... पसरा मातम.....

...

Gariaband News: पति-पत्नी की लाश मिली है। बोडराबांधा गांव में आज एक पति-पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी और पति की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गरियाबंद जिले के छुरा थाना का मामला है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। 25 वर्षीय वेदप्रकाश और 24 वर्षीय भारती पटेल की घर से संदिग्ध हालात में लाशें बरामद हुई है। 

 

परिजनों के मुताबिक भारती गर्भवती थी और अपनी पहली डिलीवरी वह अपने मायके में कराना चाहती थी। इस बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में तकरार भी होता था। परिजनों को संदेह है कि दोनों के बीच विवाद हुआ होगा और उसके बाद ये आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय पर पति-पत्नी अकेले थे बाकी परिजन खेत गए हुए थे। जब परिजन घर पर लौटे तो दोनों की मौत हो चुकी थी। छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरो ने प्रथम दृष्टया दोनो की मौत फांसी से होने की आशंका व्यक्त की है।

 

वही दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो जायेगा कि दोनों की मौत का कारण क्या है। डाक्टरो ने महिला के अंदर पल रहे 9 माह के बच्चे को बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन बच्चे को बचाने में डाक्टरो की टीम असमर्थ रहे।