Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले कोच का कड़ा फैसला.... सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल.... कांस्य पदक का मुकाबला हारते ही बोले... अब बस.....

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम को नई बुलंदियों पर पहुंचाने वाले कोच का कड़ा फैसला.... सुनकर टूट जाएगा फैंस का दिल.... कांस्य पदक का मुकाबला हारते ही बोले... अब बस.....

डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम इंडिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार को मारिन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में हार के बाद कहा कि यह उनका भारत के साथ आखिरी टूर्नामेंट था। शोर्ड मारिन के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उनके कोचिंग निर्देशन में भारतीय महिला हॉकी पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइऩल तक पहुंचने में सफल रही। 

 

 


ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करीबी मुकाबले में टीम को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के कुछ घंटे के बाद कोच शोर्ड मारिन ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। नीदरलैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरा कोई प्लान नहीं है क्योंकि भारतीय महिलाओं के साथ यह मेरा आखिरी मैच था। यह अब जानेका (शोपमैन) के हवाले है।’यह पता चला है कि शोर्ड मारिन और टीम के विश्लेषणात्मक कोच जानेका शोपमैन दोनों को भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा कार्यकाल विस्तार की पेशकश की गई थी।

 

 

लेकिन मुख्य कोच ने निजी कारणों से इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों की वजह से कोच शोर्ड मारिन  पिछले 16 महीने से अपने घर नहीं जा पाए है। उनके इस्तीफे के फैसले को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। अब वो अपने परिवार से मिलना चाहेंगे। जानेका शोपमैन  के अब फुलटर्म बेसिस पर मारिन का पद संभालने की उम्मीद है।