जर्जर सड़क व बिद्युत विभाग में हो रहे अनियमितता को लेकर बनारस मुख्य मार्ग लटोरी में युवा मोर्चा ने किया घण्टों चक्का जाम...

संदीप दुबे✍️✍️✍️

जर्जर सड़क व बिद्युत विभाग में हो रहे अनियमितता को लेकर बनारस मुख्य मार्ग लटोरी में युवा मोर्चा ने किया घण्टों चक्का जाम...

नयाभारत

संदीप दुबे✍️✍️✍️

सुरजपुर / लटोरी  -   भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में व मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी की अगुवाई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा के उपस्थिति में अंबिकापुर से बनारस मार्ग की जर्जर व दयनीय स्थिति और बिजली विभाग में हो रहे अनियमितताओं के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लटोरी बस स्टैंड चौक पर चक्का जाम का कार्यक्रम किया । 

कार्यक्रम में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला प्रशासन को दोषी ठहराया कार्यकर्ताओं ने लटोरी चौक में बनारस रोड को जान करते हुए घंटो चक्का जाम किया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन दर्शाया भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर व्यंग कसते हुए कहा कि यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनविरोधी सरकार है और समस्त प्रशासनिक कार्यालय इनके संरक्षण में जनता को कुचलने का काम कर रहे हैं प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है। 

श्री भारती ने कहा की अंबिकापुर से बनारस सड़क की की दयनीय स्थिति को विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं की गई है आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं जिससे आम जनता को काफी परेशानी होता है कयोंकि तो मृत्यु हो जाती है साथ ही बिजली विभाग के अनियमितताओं में बिना मीटर कनेक्शन के बिजली बिल जारी होने लगे हैं और उपयोग यूनिट से ज्यादा बढ़ चढ़कर मिला रहे हैं आने वाले समय में अगर इसका सुधार नहीं किया गया तो युवा मोर्चा घंटों सड़क पर उतरने को तैयार है भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा ने कांग्रेस सरकार को दोगली सरकार बताया और कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट सरकार है यह सिर्फ घोटालों को बढ़ावा दे रही है और अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बढ़ावा दे रही है आम जनता से उसका कोई लेना-देना नहीं है ऐसे में हम अपनी अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि हमारी मांगे आम जनहित में है वह पूरी हो वरना आने वाले समय में धरना प्रदर्शन के लिए हम तैयार हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आम जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं विपक्ष की भूमिका में हम जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं अगर आने वाले समय में अव्यवस्थाओं को ठीक तरीके से प्रशासन द्वारा नहीं सुधारा गया तो हम प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ और भी मजबूत तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को तैयार हैं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हम जनता के हितैषी हैं और जनता की आवाज बंद कर आज इस सड़क पर बैठे हैं अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम क्षेत्र में स्थानीय विधायक समेत प्रदेश सरकार को काला झंडा दिखाने को मजबूर रहेंगे और विपक्ष की लड़ाई में और भी मजबूती के साथ सड़क पर उतरेंगे घंटों सड़क जाम करने के बाद पीडब्ल्यूडी  विभाग के सब इंजीनियर ने लटोरी में आकर विभाग के उच्च अधिकारी से मोबाइल फोन में स्पीकर में बात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर हम रोड के मरम्मत का काम जारी रखेंगे और विभाग की निगरानी में जितने किलोमीटर की भी सड़क आती है उस की दयनीय स्थिति को हम सुधारेंगे विद्युत विभाग के अधिकारियों ए ई और जे ई कल हटोरी आना हुआ और उन्होंने कार्यकर्ताओं के आश्वासन में कहा कि जहां की स्थिति खराब है उन्नाव में हम विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाएंगे और उनके समस्या का समाधान करेंगे बिजली बिल यदि ज्यादा आते हैं या किसी बिना कनेक्शन के मीटर के बिल आते हैं उसे तत्काल सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी क्षेत्रीय तहसीलदार श्रीमती अमृता सिंह और पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह के समझाइश पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को समाप्त किया और अधिकारियों के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि 15 दिनों के अंदर सड़क की स्थिति सुधरती नहीं है और बिजली विभाग में अनियमितता को सुधारा नहीं जाता है तो आने वाले 20 से 25 दिन बाद हम फिर चक्का जाम और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ईश्वर पैकरा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा महिला नेत्री और क्षेत्रीय जनपद सदस्य किरण सिंह केराम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुरेश सोनी हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाउपाध्यक्ष दुष्यंत तिवारी बाबूलाल शाह हिराधन रजवाड़े जी, भाजयूमो के जिलापदधिकारी दीपेंद्र दुबे धन कुमार पैकरा बृजेश मानिकपुरी राय सिंह हरिनंदन रजवाड़े, सिंह सुरजीत कुमार उमाशंकर राजवाडे उपेंद्र सिंह जीतू मानिकपुरी सुरजन यादव मनीष यादव अभय जयसवाल नागेंद्र कुशवाहा रजत मंडल सुखदेव यादव जी आकाश मानिकपुरी  शिवकुमार कृष्णा राजवाड़े  प्रदीप सिंह  कलावती सिंह राजा बिंद अजीत कुशवाहा कलावती सिंह हेमलता सविता जायसवाल शांतनु सिंह पप्पू साहू कन्हैया कुमार साहिल जासवाल विकास मरावी मुकेश प्रधान किशन देवांगन कन्हैया बोधन पैकरा महेंद्र दास रामदास बृजलाल पैकरा संजय सोनपाकर तुलेश्वर रामप्रसाद धनेश्वर रामलाल धर्मसाय बोधन कृष्णा देवी कृष्णा ललित सिंह  देवी सिंह समेत सैकड़ो कार्यकरता मौजूद रहे।