CG- DSP प्रमोशन BIG NEWS: डीएसपी प्रमोशन आदेश राज्य सरकार ने किया जारी.... बनाए गए एडीशनल एसपी.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल....

state government issued order additional SP promotion DSP Home Police Department

CG- DSP प्रमोशन BIG NEWS: डीएसपी प्रमोशन आदेश राज्य सरकार ने किया जारी.... बनाए गए एडीशनल एसपी.... देखिए लिस्ट किनके-किनके नाम शामिल....

..

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रमोशन आदेश जारी किया है। 9 उप पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है की राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर दिनांक 01.01.2022 की स्थिति में पदस्थापना के संबंध में विभागीय पदोन्नति / छानबीन समिति की बैठक दिनांक 07.03.2022 को संपन्न हुई।

 

उक्त बैठक में समिति द्वारा की गई अनुशंसा के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23. की अनुसूची-पॉच में निहित प्रावधानों के तहत राज्य शासन एतद् द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त निम्नांकित सेवा के सदस्यों को उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी या समतुल्य रैंक के पद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त किया गया है। उपरोक्त अधिकारियों के पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किये जायेंगे।