CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में सर्जरी….. SP ने जारी किया आदेश.... दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों के तबादले.... कई TI, SI, ASI इधर से उधर…. जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें पूरी लिस्ट...




सूरजपुर 17 अक्टूबर 2021। सूरजपुर में पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए 13 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। सूची में 4 निरीक्षक, 8 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के नाम शामिल है। सूरजपुर एसपी भावना गुप्ता ने आदेश में कहा है कि इन अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थल पर अग्रिम आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से स्थानान्तरित कर पदस्थ किया जाता है। सर्व राजपत्रित अधिकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से रवानगी देते हुए इस कार्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करें।