CG में गैंगस्टर गिरफ़्तार :-एक्शन मोड पर आए SP ,गैंगस्टर विनोद बिहारी के बाद संजय बिहारी भी गिरफ्तार ,35 मामले हैं दर्ज ,होटल-बार करता था संचालन,पढ़िये पूरा मामला….

CG में गैंगस्टर गिरफ़्तार :-एक्शन मोड पर आए SP ,गैंगस्टर विनोद बिहारी के बाद संजय बिहारी भी गिरफ्तार ,35 मामले हैं दर्ज ,होटल-बार करता था संचालन,पढ़िये पूरा मामला….

डेस्क :- मोहन नगर पुलिस ने 3 महीने से फरार चल रहे गैंगस्टर संजय बिहारी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। संजय पर अकेले मोहन नगर पुलिस स्टेशन में ही 35 मामले दर्ज थे। इसके अलावा दुर्ग जिले के पदभनाबपुर चौकी और धमतरी जिले में भी संजय के खिलाफ केस दर्ज था। पुलिस ने संजय को उसके ही दीपक नगर स्थित होटल से गिरफ्तार किया है। संजय शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया गया है।

होटल और बार बना लिए

जानकारी के मुताबिक लगातार अपराध करने के बाद संजय बिहारी ने कुछ पैसे कई खदानों में भी लगाए हैं। वहीं बिहारी ने कुछ फार्म हाउस और होटल बार भी बनाकर रखे हैं। अब भी विनोद को उसके दीपक नगर के एक होटल से ही पकड़ गया है। बताया गया है कि वो दीपक नगर के बार में ही कुछ समय से छिपा हुआ था।

13 जुलाई को विनोद बिहारी हुआ गिरफ्तार
इसके पहले दुर्ग पुलिस ने 13 जुलाई को एक और गैंगस्टर विनोद बिहारी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया था। विनोद बिहारी के खिलाफ भी अप्रैल महीने में मोहन नगर पुलिस स्टेशन में ही केस दर्ज हुआ था। पीड़ित ने विनोद पर जबरदस्ती डरा धमकाकर 8 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया था। फिलहाल विनोद बिहारी अब जेल में है।

दुर्ग जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव के निर्देशन में लगातार दुर्ग जिले के गुंडा बदमाशों पर कार्यवाही की जा रही है नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से ही ऐसे सभी गुण्डा बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही का अभियान आरंभ किया गया है। इसी क्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश संजय बिहारी जो कि थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी या उसे आज सुबह मुखबीर की सूचना पर सी.एस.पी. दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के फोर सीज़न हॉटल दीपक नगर से के गिरफ्तार किया गया है। 

संजय बिहारी के खिलाफ थाना मोहन नगर एवं अन्य थाना क्षेत्र में 15 से अधिक अपराधिक प्रकरण एवं 20 प्रतिबंधक कार्यवाही है। वर्तमान में उसके द्वारा दीपक नगर स्थित हॉटल एवं बौर का संचालन किया जा रहा था। आज की रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक बृजेश कुशवाहा, सउनि भीखम साहू, आरक्षक फारूख खान, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव, चित्रसेन की विशेष भूमिका रही।

आपराधिक रिकार्ड

गुण्डा बदमाश (संजय सिंह राजपुत पिता वीर बहादूर सिंह राजपूत उम्र 39 साल सा. दीपक नगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)