CG- फर्जी PA गिरफ्तार BIG NEWS: मंत्री और पूर्व मंत्री का फर्जी PA गिरफ्तार..... कभी स्वास्थ्य मंत्री तो कभी भाजपा के कद्दावर नेता के नाम से की लाखों की वसूली.... आरोपी पंजाब से गिरफ्तार......




रायपुर 23 अक्टूबर 2021। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीए मनोज शुक्ला के नाम का दुरुपयोग कर अवैध वसूली की गई थी। अवैध वसूली करने वाले आरोपी भलिंदर पाल सिंह सहगल को पुलिस ने कोलकाता से धर दबोचा है। आरोपी भलिंदर पाल सिंह सहगल को कोलकाता से गिरफ्तार कर पुलिस रायपुर ले आई है। फोन कर आरोपी भलिंदर पाल सिंह सहगल ने अपने आप को पूर्व मंत्री का ‘PA’ बताकर पैसे की मांग कर रहा था। कुछ लोगों ने पैसे भी दिए हैं। आरोपी ने कई बड़े अधिकारियों और अन्य लोगों से भी पैसे की मांग की थी।
इससे पहले भी आरोपी ने 2020 में स्वास्थ्य मंत्री के पीए बनकर भी वसूली की थी। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने दोबारा वारदात को अंजाम दिया। पैसे नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया था। पुलिस ने आज आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। जिसे रायपुर ले आया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी के पास मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसका नाम भलिंदर पाल सिंह सहगल है। वो मोहाली का रहने वाला है।