हालात बेकाबू: भयानक हिंसा.... पूर्व PM को 'जला' देना चाहते थे प्रदर्शनकारी.... पैतृक घर को भीड़ ने फूंक डाला.... 'हेलीकॉप्टर से बचाई जान'.... नौसेना बेस पर परिवार समेत ली शरण.... इनको गोली मारने के आदेश.... अब तक 8 की मौत.....
Situation uncontrollable, Horrible violence Sri Lanka Army Evacuates Mahinda Rajapaksa: आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अब हिंसा की चपेट में आता देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा के बाद भी भीड़ की नाराजगी कम होती नहीं देखी जा रही है। हिंसक भीड़ ने महिंदा राजपक्षे के पूर्वजों के घर को आग लगाकर फूंक डाला। महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो परिवार के साथ नेवी के एक बेस में छिप गए हैं। बाहर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। ये राजपक्षे को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 8 हो गया।




Situation uncontrollable, Horrible violence
Sri Lanka Army Evacuates Mahinda Rajapaksa: आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका अब हिंसा की चपेट में आता देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफा के बाद भी भीड़ की नाराजगी कम होती नहीं देखी जा रही है। हिंसक भीड़ ने महिंदा राजपक्षे के पूर्वजों के घर को आग लगाकर फूंक डाला। महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वो परिवार के साथ नेवी के एक बेस में छिप गए हैं। बाहर प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। ये राजपक्षे को बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 8 हो गया।
पूर्व PM महिंदा राजपक्षे और उनके परिवार ने पूर्वी श्रीलंका के त्रिंकोमाली नेवल बेस में पनाह ली है। उन्हें एक हेलिकॉप्टर के जरिए बेस तक ले जाया गया। इस बीच, श्रीलंका की डिफेंस मिनिस्ट्री ने एक ऑर्डर जारी किया है। इसमें सेना को हिंसा और लूटपाट करने वालों को गोली मारने का अधिकार दिया गया है। इस बीच, श्रीलंका में जारी संकट के बीच भारत ने मंगलवार को मदद का वादा किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- श्रीलंका में स्थिरता और आर्थिक सुधार के लिए भारत पूरी मदद करेगा।
श्रीलंका के लिए भारत इस साल 3.5 बिलियन डॉलर (करीब 27 हजार करोड़ रुपए) की मदद भेज चुका है। श्रीलंका अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री और उनका परिवार हेलीकॉप्टर में बैठ कर नौसेना बेस की तरफ भागे। श्रीलंका ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट के बाद हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शन में पांच लोगों के मारे जाने के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। करीब 200 लोग हिंसा में घायल हुए। प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कल इस्तीफा दे दिया था लेकिन उससे जनता का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री को देर शाम हुए एक सैन्य अभियान में बचा कर निकाला गया जब हजारों सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास पर हमला बोल दिया था। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के लिए हवा में फायर किया। टॉप सिक्योरिटी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास पर कम से कम 10 पैट्रोल बम फेंके गए.” कोलंबो में मंगलवार को भीड़ ने पश्चिमी प्रांत के सीनियर DIG देशबंधु तेनाकून पर हमला किया। बाद में उनके वाहन में भी आग लगा दी गई।