सिन्धुसेना ने वार्ड नंबर 42 में किया पौधारोपण




भीलवाड़ा। सिन्धी समाज की सेवा प्रकल्पों में अग्रणी संस्था सिन्धुसेना ने विभिन्न वार्डों में पौधारोपण जारी।सिन्धुसेना ने वार्ड नम्बर 42 के सेक्टर 2 महाराजा दाहिर सेन पार्क में पौधरोपण किया।सिन्धुसेना जिलाध्यक्ष किशोर लखवानी ने बताया कि महाराजा दाहिर सेन पार्क में मीठी नीम, अमरूद, सीताफल,अनार, जामुन, कनेर आदि पौधे रोपे व सिन्धुसेना के नन्ने नन्ने बच्चो ने पौधो की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले कर रोजाना देखभाल के जिम्मा लिया।पंडित सत्यनारायण शर्मा, रामेश्वर धोबी, महेंद्र धोबी, हिमेश लखवानी, ईशान धोबी, भावेश लखवानी, तुसार मंगनानी, मोनू तहलानी, दीपक शर्मा, धनंजय डोडवानी, रोहन रामनानी, सोनू शामवानी, रोहित तहलानी आदि सदस्य मौजूद थे।