Side Effects Of Curd: जाने दही खाने के फायदे और नुकसान !ये लोग भूलकर भी न खाएं दही, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान.

Side Effects Of Curd: Know the advantages and disadvantages of eating curd! Side Effects Of Curd: जाने दही खाने के फायदे और नुकसान !ये लोग भूलकर भी न खाएं दही, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान.

Side Effects Of Curd: जाने दही खाने के फायदे और नुकसान !ये लोग भूलकर भी न खाएं दही, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान.
Side Effects Of Curd: जाने दही खाने के फायदे और नुकसान !ये लोग भूलकर भी न खाएं दही, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान.

Side Effects Of Curd :

 

  • दही हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
  • लेकिन कुछ लोगों के लिए दही का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

दही हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे कई पोषक त्तव पाए जाते हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याएं, हाई बीपी को कम करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करता है। लोग भी दही से बनी चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं, जैसे- सादा दही, मीठा दही, छाछ, रायता आदि। ऐसा कहा जाता है कि भारतीय थाली में दही ना हो तो खाना अधूरा सा लगता है।  (Side Effects Of Curd)

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए दही का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है? जी हां, जिस तरह से कोई भी चीज हर किसी के लिए ठीक नहीं होती है उसी तरह कुछ समस्याओं से परेशान लोगों के लिए दही का सेवन नुकसानदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। (Side Effects Of Curd)

अस्थमा के मरीज न करें दही का सेवन 

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं या फिर आपको सांस से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो ऐसे में दही का सेवन न करें। अगर फिर भी आपको दही खानी है तो आप दिन के समय में सीमित मात्रा में खाएं। इस बात का ध्यान रखें कि रात में दही का सेवन न करें। (Side Effects Of Curd)

एसिडिटी की समस्या में 

अगर आपको एसिडिटी की समस्या ज्यादा होती है तो ऐसे में दही का सेवन बिल्कुल भी नहीं करें। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। (Side Effects Of Curd)

अर्थराइटिस की समस्या में 

वैसे तो दही, हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन अर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों के लिए यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इन्हें रोजाना दही खाने से बचना चाहिए। इससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। (Side Effects Of Curd)