Seed minikit scheme: किसानो के लिए खुशखबरी ! इस राज्य में किसानो को फ्री में में दिये जा रहे सरसों का बीज...जाने क्या है सरकार की ये योजना....
Seed minikit scheme: Good news for farmers! Mustard seeds are being given free of cost to the farmers in this state... know what is this scheme of the government.... Seed minikit scheme: किसानो के लिए खुशखबरी ! इस राज्य में किसानो को फ्री में में दिये जा रहे सरसों का बीज...जाने क्या है सरकार की ये योजना....




Seed Minikit Scheme :
नया भारत डेस्क : बारिश से किसानों की काफी फसल बर्बाद हो गई है. अधिकांश राज्यों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही है. किसान इस समय खरीफ की फसलों की कटाई का काम कर रहा है। इसके साथ ही उसे रबी की फसल की बुवाई की भी चिंता हैं। वहीं इस बार कईं राज्यों में हुई औसत्त से ज्यादा बारिश ने किसानों की काफी फसल बर्बाद कर दी है। जिसको देखते हुए ही किसानों के नुकसान की भरपाई के कदम उठा रही है। वहीं, अब रबी सीजन का समय आने पर सरकार ने रबी सीजन की फसलों का बीज बांटने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने बीज मिनी किट योजना के तहत हर राज्य के लिए फ्री में बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत काफी बीज आवंटित भी कर दिए हैं। (Seed minikit scheme)
राजस्थान सरकार तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर बोएगी सरसों
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत राजस्थान सरकार भी अब राज्य में बीज आवंटित करवाने जा रही है। जिसके तहत लाख हेक्टेयर भूमि पर सात लाख से अधिक मिनीकिट सरसों के बीज बोये जाएंगे। एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
प्रदेश में 30 जिलों में सरसों का बीज बांटा जाएगा। इस बीज बाँटने में एससी और एसटी किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी यानि इन किसानों को बीज पहले मिलेगा। वहीं जनरल वर्ग में केवल महिलाएं ही बीज मिनीकिट योजना का लाभ ले सकेंगी। मिनीकिट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए 25 हेक्टेयर का एक क्लस्टर बनाया गया है। उसी के आधार पर हर ब्लॉक लेवल पर बीजों का फ्री वितरण किया जाएगा। (Seed minikit scheme)
14 लाख से अधिक बांटे जाएंगे 2 किलोग्राम के मिनीकिट
बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 14 लाख से अधिक मिनीकिट बांटे जाएंगे। पहली खेप में 7 लाख से अधिक बीज व दूसरे फेज में भी 7 लाख से अधिक बांटे जाएंगे। इसमें सरसों की कईं किस्मों को शामिल किया गया है। मिनी किट का वजन केवल 2 किलोग्राम का होगा। इसके लिए सरकारी स्तर पर पैकेट बना दिए जाएंगे। यदि आप भी योजना के तहत बीज लेना चाहते हैं तो ब्लॉक पर जाकर जमीन के हिसाब से पैकेट ले सकते हैं। (Seed minikit scheme)