भ्रष्टाचार के मामले में SDM गिरफ्तार: विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई.... 3 जनवरी को ही इस पद पर किया था ज्वाइन.... SDM पुलिस रिमांड पर.... 6.50 लाख रुपए की करनी है रिकवरी......




...
डेस्क। हरियाणा के कैथल SDM अमरेंद्र सिंह को ओवरलोडेड वाहनों को स्टीकर जारी कर बेरोकटोक घूमने और रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरटीए विभाग के एएसआइ जसपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद कई नामों का खुलासा हुआ था। इसी कड़ी में अब एसडीएम कैथल अमरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। SDM अमरेंद्र सिंह को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो अंबाला ने दोपहर बाद जिला अदालत में पेश किया। विजिलेंस ने कोर्ट से एसडीएम से करीब 6.50 लाख रुपए की बरामदगी करने के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
अमरेंद्र सिंह के पास अंबाला में जिला परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार था। उनके खिलाफ कैथल के ट्रांसपोर्टर की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई थी। कैथल के कलेक्टर प्रदीप ने बताया कि उन्हें पता चला कि दोपहर को विजिलेंस की टीम जांच के लिए कैथल आई थी। एसडीएम आज ड्यूटी पर थे। इसी बीच विजिलेंस ने जांच के दौरान हिरासत में ले लिया। अंबाला के एक पुराने मामले में जांच चल रही है। वे कुछ दिन पहले अपने पिताजी की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी पर चले गए थे। कैथल एसडीएम अमरेंद्र सिंह को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने ट्रांसपोर्टर्स से ओवरलोडिंग करने पर मंथली लेने के मामले में 18 जनवरी को कैथल एसडीएम कार्यालय से गिरफ्तार किया था।
वह पिछले कई दिनों से छुट्टी पर चल रहे थे। पंचकूला के डीटीओ अमरेंद्र सिंह के पास अंबाला डीटीओ गौरी मिड्ढा के छुट्टी पर जाने के बाद 40 दिन अतिरिक्त कार्यभार रहा। गौरी मिड्ढा 21 सितंबर 2021 को छुट्टी पर गई थी। इस दौरान डीटीओ ने दलालों और कार्यालय के कर्मचारियों के माध्यम से एक गिरोह बनाया, जाे ओवरलोड वाहनों को चलाने की एवज में उनसे अवैध वसूली करने लग गया। इस दौरान कैथल के ट्रांसपोर्टर देवराज ने डीटीओ कार्यालय पर ओवरलोडिड वाहनों को पास करने की एवज में 6 हजार प्रति ट्रक वसूलने की शिकायत विजिलेंस अंबाला को दी।