School Teacher Recruitment: 11098 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिलेवार रोस्टर जारी, ये रहेंगे नियम…

शिक्षक भर्ती के लिए जिलेवार रोस्टर जारी कर दिया है। जनजातीय कार्य विभाग 43 जिलों के स्कूलों के लिए 11098 पदों पर भर्ती करेगा। School teacher recruitment 2022 teachers will be recruited on 11098 posts district wise roster released these will be rules process start from 17 nov

School Teacher Recruitment: 11098 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिलेवार रोस्टर जारी, ये रहेंगे नियम…
School Teacher Recruitment: 11098 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, जिलेवार रोस्टर जारी, ये रहेंगे नियम…

School teacher recruitment 2022 teachers
will be recruited on 11098 posts district wise roster released these will be rules process start from 17 nov

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के चयनित उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।एमपी स्कूल शिक्षा विभाग के बाद अब जनजातीय कार्य विभाग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए जिलेवार रोस्टर जारी कर दिया है। जनजातीय कार्य विभाग 43 जिलों के स्कूलों के लिए 11098 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें 2790 अतिथि शिक्षकों के लिए और 8308 पद सामान्य आवेदकों के लिए रिजर्व हैं।(School teacher recruitment 2022 teachers
will be recruited on 11098 posts district wise roster released)

 

जनजातीय कार्य विभाग ने भोपाल में 8, इंदौर में 2 पदों, मंडला में 1155, डिंडोरी में 1061, धार में 869, आलीराजपुर में 1379, झाबुआ में 1771, बड़वानी में 1709, शहडोल में 551, खरगोन में 571 पदों पर शिक्षकों की भर्ती निकाली है।दोनों विभाग के 18527 पदों पर भर्ती होना है।इसमें स्कूल शिक्षा विभाग 7429 पदों के लिए सोमवार को जिलेवार रोस्टर जारी कर चुका है। यह 20 जिलों के लिए भर्ती करेगा।इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 200 और आरक्षित वर्ग के लिए 150 रुपए भर्ती प्रक्रिया फीस तय की गई है।

 

निर्धारित घोषणा के अनुसार दिनांक 17 नवंबर 2022 से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो लास्ट डेट 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। दोनों विभागों में मिलाकर कुल 18527 रिक्त पदों के लिए प्राइमरी टीचर की भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2023 तक चलेगी। फिलहाल उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन (trc.mponline.gov.in) पर विजिट करके अपनी स्थिति और दस्तावेजों की समीक्षा कर सकते हैं।(School teacher recruitment 2022 teachers
will be recruited on 11098 posts district wise roster released)

 

 

एमपी ऑनलाइन पर उपलब्ध है ये जानकारी

 

 

  • प्राथमिक शिक्षको के नियोजन हेतु निर्देशिका
  • स्कूल शिक्षा सेवा शर्ते व नियम -2018
  • स्कूल शिक्षा सेवा शर्ते व नियम (संशोधन)
  • नियोजन की प्रक्रिया
  • संतान संबंधी नियम
  • ओबीसी आरक्षण
  • ईडबल्यूएस आरक्षण-1
  • ईडबल्यूएस आरक्षण-2
  • आयु सीमा में छूट
  • एक सत्र में दो उपाधि वाले अभ्यर्थियों के लिए सूचना
  • प्राथमिक शिक्षक – जिलेवार प्रवर्गवार रिक्तिया -स्कूल शिक्षा विभाग
  • प्राथमिक शिक्षक प्रवर्गवार रिकितियाँ – जनजातीय कार्य विभाग

 

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

  • 17 से 24 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन
  • 9 से 16 दिसंबर तक रिक्तियों के आधार पर दस्तावेज सत्यापन/लिस्ट अपलोड
  • 21 दिसंबर से 1 जनवरी तक जिला स्तर दस्तावेज सत्यापन
  • जनवरी 2023 में अंतिम सूची प्रकाशन
  • जनवरी 2023 तक स्कूल चयन ऑप्शन
  • फरवरी 2023 तक नियुक्ति आदेश(School teacher recruitment 2022 teachers
    will be recruited on 11098 posts district wise roster released)