CG - सरपंच की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पहले शराब पार्टी, फिर नशे में दूसरे की पत्नी पर गलत नियत और ये टिप्पणी, बौखलाए पति ने चाकू से रेता गला....
Accused of murder of Sarpanch arrested, First liquor party, then drunken intentions and these comments on someone else's wife, enraged husband slit his throat with a knife, Sarpanch Murder Case




Sarpanch Murder Case
Balod : खेरथा बाजार में हुए सरपंच के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालोद पुलिस ने कत्ल की गुत्थीे सुलझा दी है। थाना डौण्डीलोहारा के चौकी संजारी क्षेत्र में ग्राम खेरथा बजार में सरपंच विक्रम सिन्हा की हत्या कर दी गई थी। गांव का ही रामजी प्रजापति आरोपी निकला। घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो शराब पीये। विक्रम सिन्हा ने रामजी प्रजापति की पत्नी के बारे में गलत बात कर रहा था। उसकी पत्नी पर गलत नियत रखता था। जिसके कारण दोनो में विवाद हुआ। रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया।
गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा कि गांव में रहने वाले रामजी प्रजापति ने उसकी धारदार चाकू से मार कर हत्या कि सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। थाना डौण्डीलोहारा व चौकी संजारी स्टाफ एवं एफएसएल टीम द्वारा घटना स्थल का बरिकी से जांच किया गया। घटना के संबध में संपूर्ण जाकरी प्राप्त कर प्रकरण में संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह पहले गोल मोल जवाब दे रहा था घटना के संबंध में कोई जानकारी नही होना बता रहा था।
कढाई से पूछताछ करने पर बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नि के बारे में गलत बात कर रहा था। और उसकी पत्नि पर गलत नियत रखता था। जिसके कारण दोनो में विवाद हुआ। रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिंमाड पर भेजा जा रहा है।
आरोपी का नाम पताः-
1. रामजी प्रजापति पिता स्व. दादूराम प्रजापति उम्र 51 वर्ष पता- वार्ड 10 बाजार चौक खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद।