CG:धान खरीदी की समय सीमा 15 फरवरी तक करने की मांग...किसान हो रहे परेशान- राठी पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति साजा




संजू जैन 7000885784
साजा -सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर किसानों के खरीदी किए जा रहे धान की समय सीमा 31 जनवरी तक अंतिम है परंतु अभी भी अत्यधिक किसानों का धान बिकना बाकी है बीच में लगातार खराब मौसम और बारिश की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुआ था और टोकन लिए किसानों का धान बिक नही पाया था वही शुरवात में धान खरीदी हेतु समितियों से किसानों को जारी किए जाने वाले टोकन में धान के मात्रा को कम किए जाने के चलते खरीदी केंद्रों को व्यवहारिक रूप से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था जिसका प्रभाव खरीदी के अंतिम समय में देखने को मिल रहा हजारों किसान जिले में अब तक धान विक्रय नही कर पाए है और परेशान हो रहे अब ऐसे में खरीदी कार्य को मात्र 2 दिवस शेष है और धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या और धान की मात्रा बहुत हे ऐसे में किसान बहुत परेशान हो रहे किसानों की परेशानी को देखते हुए सेवा सहकारी समिति साजा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता कृष्णा राठी ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी तक करने की मांग की है। राठी ने कहा कि सरकार यदि खरीदी की समय सीमा नही बढ़ाएगी तो किसान आंदोलन करने बाध्य होंगे।