CG - सांसद और विधायकों  ने स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि...

CG - सांसद और विधायकों  ने स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि...
CG - सांसद और विधायकों  ने स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि...

सांसद और विधायकों  ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि


सुकमा : सांसद  चुन्नीलाल साहू ,विधायक   लखेश्वर बघेल , प्रमोद मिंज,रोहित साहू  और पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल ,महिला आयोग की अध्यक्ष  किरणमयी नायक ने आज सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव को विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रगट की। 

स्वर्गीय  देव को श्रद्धांजलि देने   प्रकाश बजाज,  अभय भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। 

गौरतलब है कि स्वर्गीय  कुमार लक्ष्मी नारायण देव जगदलपुर के विधायक  किरण देव के पिता हैं। विगत कुछ दिनों पूर्व उनका निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में  करण सिंह देव ,कुमार जयदेव , विधायक  किरण देव , विक्रम सिंहदेव और उनके परिजन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।