CG:बेमेतरा जिले कि व्याख्याता एवं कस्तूरबा विद्यालय बेमेतरा में पदस्थ सुषमा शुक्ला शर्मा को मिला राज्यपाल पुरस्कार...राज्य पाल विश्व भूषण हरिचंदन , मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल व शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के हाथों राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार प्राप्त हुआ

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:कस्तूरबा विद्यालय बेमेतरा में कार्यरत सुषमा शुक्लाशर्मा,व्याख्याता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 5 सितंबर को राजभवन में महामहिम राज्यपाल  विश्व भूषण हरिचंदन  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के हाथों राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार प्राप्त हुआ।

सुषमा शुक्ला शर्मा,, विद्यालय में चौबीसों घंटे बालिका शिक्षा एवम् उन्मुखीकरण के लिए,किसी भी प्रकार की यहां तक ग्रीष्मकालीन अवकाश भी न लेकर पूरे वर्ष भर बच्चियों के साथ पालक की तरह समय बिताती है।

इस दरम्यान बच्चियों को विभिन्न गतिविधियों यथा - पढ़ाई,कंप्यूटर शिक्षा,डाउट क्लियर,खेल , कराते, गतका, संगीत,नृत्य, बाल वाटिका,जीवन कौशल , व्यवसायिक प्रशिक्षण (सिलाई,बुनाई,कढ़ाई,मेहंदी,चित्रकला रंगोली,केश  सजावट, मूर्तिकला,काष्ट कला ) आदि के माध्यम से बालिकाओं के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहती हैं।शाला के प्रति पूर्ण समर्पण,अनुशासित जीवन,प्रखर व स्पष्ट वादिता,धैर्यता - सहनशीलता,व सादगी ही इनकी सेवा का मूल - भाव है।इनके नेतृत्व व स्टाफ के सहयोग से विद्यालय का शत प्रतिशत परीक्षा फल ,विद्यालय को राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, मुख्यमंत्री के समक्ष विद्यालय की बच्चियों का कराते का प्रदर्शन,वर्तमान के साथ साथ पूर्व की बच्चियों से लगातार संपर्क व उनके शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव प्रयास,विभिन्न वर्षों में स्वतंत्रता दिवस , गणतंत्रता दिवस व राज्य स्थापना दिवस आदि अवसरों पर विद्यालय की बच्चियों का जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आदि का प्रमुख स्थान रहा।
 
सुषमा शुक्ला शर्मा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार  " राज्यपाल पुरस्कार" की प्राप्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा,जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र वर्मा,जिला सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुनील कुमार तिवारी,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण खरे,विकास खण्ड स्रोत समन्वयक सतीष शर्मा, विद्यालयीन स्टाफ राजकिरण मिश्रा,ममता गुरूपंच,गायत्री साहू,ज्योति चंद्राकर,शिखा विकास चौबे,सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे,सोनाली सोनी,अंजू बंजारे ,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ईश्वरी सेन, समस्त बच्चियों सहित पालकों ने शुभकामनाएं दीं