CG:छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का कसडोल में किये आत्मीय स्वागत

CG:छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का कसडोल में किये आत्मीय स्वागत
CG:छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का कसडोल में किये आत्मीय स्वागत

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त जिलों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला इकाइयों के सौजन्य से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 13 मार्च को जांजगीर -चाम्पा जिले के पामगढ़ में एवं 14 मार्च को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के मुख्यालय सारंगढ़ में आयोजित होली मिलन समारोह में संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी शामिल हुए। पश्चात 15 मार्च को छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का कसडोल नगर आगमन हुआ। कसडोल नगर आगमन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल की विशेष अगुवाई में कसडोल इकाई के पदाधिकारी एवं समस्त सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का पूरे जोर शोर से आत्मीय स्वागत किया गया।

पत्रकार सदन कसडोल में आयोजित समारोह में कसडोल ईकाई की आरे से प्रदेश अध्यक्ष श्री अवस्थी का पुष्पाहार, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कसडोल इकाई के सदस्यों द्वारा किये गये स्वागत व सम्मान से प्रदेश अध्यक्ष अत्यंत ही अभिभूत हुए। प्रदेश अध्यक्ष श्री अवस्थी ने सभी सदस्यों से रूबरू होते हुए सबका कुशलक्षेम जाना एवं संघ एवं संगठन की मजबूती एवं परस्पर समय समय पर एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखने के संबंध में चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी जी के स्वागत एवं चर्चा में छग श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार मिश्रा ने संघ के द्वारा प्रदेश स्तर में पत्रकारों के
हित के प्रति किये जा रहे कार्यों के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं जिले के गतिविधियों में जिला अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा की । श्री मिश्रा ने संघ के सभी सदस्यों को एकता बनाये रखने एवं रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी निभाने की अपील भी की। वहीं जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल ने सभी को रंग पंचमी की बधाई देते हुए कसडोल ईकाई के कार्यों एवं पत्रकारों को प्रत्येक माह सम्मान किये जाने की परम्परा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर जारी रखने पर बल दिया। कसडोल अध्यक्ष साहेबलाल साहू ने अपने अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जबकि ब्लॉक संरक्षक देवेंद्र साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष युवराज यादव, ओम प्रकाश पांडेय, भानुप्रताप साहू, विकास अग्रवाल, सचिव सुनील कुमार तिवारी, सहसचिव महेश शर्मा, अशोक टंडन, परस जायसवाल, जय प्रकाश साहू, प्रसाद साहू सहित सदस्यगण उपस्थित थें। अंत में छग श्रमजीवि पत्रकार संघ के प्रथम व पूर्व अध्यक्ष विद्याशंकर शुक्ल बबला की आकस्मिक मृत्यु हो जाने की खबर पर सभी ने शोकव्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।