CG:बेमेतरा में महिला कमांडो का पूरा साथ मेरा रहेगा--सुरूचि सिंह SDM...प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित... कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री सुरूचि सिंह (IAS) SDM बेमेतरा रहे




संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बेमेतरा मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सुरूचि सिंह (IAS) एसडीएम बेमेतरा अध्यक्षता शमशाद बेगम सहयोगी जनकल्याण समिति,विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र छाबड़ाअध्यक्ष लायंस क्लब बेमेतरा,दीपा तिवारी डायरेक्टर एम्बो हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बेमेतरा, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम सुरूचि सिंह ने कहा सभी महिलाएं अपने अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही हैं। महिला दिवस ऐसी संघर्षशील महिलाओं को समर्पित है बेमेतरा में महिला कमांडो का पूरा साथ रहेगा में खुद महिला कमांडो के साथ निकलुंगी
संस्था की संचालिका ब्रम्हाकुमारी शशि दीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया जाता है।बच्चों में संस्कार भरने का काम मां के रूप में नारी द्वारा ही किया जाता है इसीलिए मां को प्रथम गुरु की संज्ञा दी गई है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी दुर्गा मां लक्ष्मी का यथोचित सम्मान प्राप्त है अतः प्रत्येक नारी को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित सुरेंद्र छाबड़ा, शमशाद बेगम,दीपा तिवारी ने महिलाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दिये इस कार्यक्रम में डा.विनय ताम्रकार सचिव लायंस क्लब बेमेतरा,अनिल सिंघानिया, रश्मि ताम्रकार, शबिना खान,विनोद राघव,वर्षा चौबे महिला प्रधान आरक्षक,एवं आसपास के समस्त महिला कमांडो की टीम