CG BEMETARA:खेती में नवाचार के लिए बेमेतरा जिले के नवागढ़ के किशोर राजपूत को मिला अंतरराष्ट्रीय संत कबीर पुरस्कार..महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कई राज्यों के राज्यपालो और मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीयो ने दी कार्यक्रम की शुभकामनाए

CG BEMETARA:खेती में नवाचार के लिए बेमेतरा जिले के नवागढ़ के  किशोर राजपूत को मिला अंतरराष्ट्रीय संत कबीर पुरस्कार..महामहिम राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कई राज्यों के राज्यपालो और मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीयो ने दी कार्यक्रम की शुभकामनाए

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:नगर पंचायत नवागढ़ के युवा किसान किशोर कुमार राजपूत को कृषि क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय संत कबीर पुरस्कार से सम्मानित किया गया 

सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन संविधान क्लब नई दिल्ली में 20 मार्च को सतगुरु कबीर साहेब का 504 वां महापरिनिर्वाण महोत्सव का आयोजन में जिसमें बड़ी खाटू कस्बे के सतगुरु कबीर आश्रम के संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय टी बोर्ड सदस्य संत डॉ नानक दास महाराज सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व टी बोर्ड इण्डिया भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी,राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी आर चौधरी , महामहिम न्यायधीश न्यायमूर्ति शिवकुमार ढींगरा,मुम्बई प्रवासी भामाशाह शंकरलाल कुलरिया,आचार्य पंकज कृष्ण महाराज योग साधना केन्द्र नई दिल्ली,पद्म श्री हिता राम भांभू,केन्द्रीय पशुधन बोर्ड सदस्य मोनिका अरोड़ा,डॉ.परिन सोमानी बहु-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लंदन ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।
उल्लेखनीय है कि किशोर राजपूत पारंपरिक फसलों और औषधीय पौधों की खेती करने वाले युवा किसान है साथ ही पूर्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार,नेचरोपैथी नोबॉल अवार्ड,आयुर्वेद गौरव पुरस्कार, गीता ग्लोरी पुरस्कार से सम्मानित हैं l
राजपूत लंबे अरसे से पारंपरिक फसलों और औषधीय पौधों की खेती, देशी बीजों के संरक्षण,संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं l