CG:बेमेतरा जिला पंचायत CEO एवं साजा जनपद पंचायत CEO ने किये साजा जनपद पंचायत क्षेत्र के चयनित गौठानों का निरीक्षण...पढिए पूरी खबर

CG:बेमेतरा जिला पंचायत CEO एवं साजा जनपद पंचायत CEO ने किये  साजा जनपद पंचायत क्षेत्र के चयनित गौठानों का निरीक्षण...पढिए पूरी खबर

संजू जैन:7000885784बे

बेमेतरा:छत्तीसगढ़ शासन के मनसा अनुसार जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा जिला कलेक्टर भोसकर के नेतृत्व में जिले के चयनित गोठानो  में स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने एवं औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है इस क्रम में सभी विकास खंडो में प्रथम चरण में पांच - पांच गोठान को चयनित किया गया है I

चयनित गोठान में आवश्यक गतिविधियां प्रारंभ की जा चुकी है अथवा तैयारी प्रगति पर है I संचालित गतिविधियों के अवलोकन हेतु आज जनपद पंचायत साजा क्षेत्र के चयनित गोठान में *श्रीमती लीना कमलेश मंडावी CEO जिला पंचायत बेमेतरा* द्वारा निरीक्षण किया गया I इस क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत राखी में केले से फाइबर निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन  किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा  विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई I साथ ही ग्राम पंचायत मौहाभाटा, ग्राम पंचायत महींदही एवं ग्राम पंचायत ठेलका में भी गतिविधियों के संचालन जिसमें प्रमुख रुप से दाल मिल, ऑयल मिल, मशरूम उत्पादन, आटा चक्की स्थापित करना, चटाई निर्माण, मत्स्य एवं मुर्गी पालन हेतु आदि गतिविधियां शामिल है की आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया गया एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया I

निरीक्षण के दौरान सुश्री क्रांति ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा, नवीन साहू एपीओ जिला पंचायत बेमेतरा, अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत साजा एवं ग्राम पंचायत के सचिव रोजगार सहायक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे I