CG कुख्यात बदमाश फरार : अस्पताल से ज्वेलरी शॉप लूटने व हत्याकांड के मुख्य आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश, इधर आंख मलती रह गई पुलिस…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के ज़िला अस्पताल से लूट और हत्या का आरोपी अभिषेक झा चकमा देकर फरार हो गया। वो केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था। मंगलवार रात उसे जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार रात 4 हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और उसे अपने साथ भगाकर ले गए।




Samriddhi Jewelers Murder Case Ka aaropi farar
नया भारत डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के ज़िला अस्पताल से लूट और हत्या का आरोपी अभिषेक झा चकमा देकर फरार हो गया। वो केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था। मंगलवार रात उसे जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार रात 4 हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और उसे अपने साथ भगाकर ले गए।
फरार आरोपी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के समृध्दि ज्वेलर्स के मालिक को गोली मारकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। कुख्यात आरोपी का नाम अनुपम कुमार झा निवासी वैशाली जिला बिहार का है।
दरअसल, दुर्ग जिला जेल में बंद आरोपी अनुपम कुमार झा को बुधवार की रात उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इस दौरान नकाबपोश दो बदमाश हथियार लेकर अस्पताल पहुंचे। मरीजों के सामने कैदी ली सुरक्षा में तैनात जवानों को डरा-धमका कर अपने साथ ले गए। घटना बीती रात साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है।
आरोपियों ने जब घटना को अंजाम दिया उस वक्त अस्पताल में अन्य मरीज और डॉक्टर भी मौजूद थे। अस्पताल में इतनी बड़ी घटना के बाद अफरातफरी मच गई। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने केलिए जगह जगह नाकेबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है।