आरपीसी डॉक्टर और जनमिलिशिया सदस्य ने एसपी के समक्ष किया समर्पण,आत्मसमर्पित जनमिलिशिया सदस्य द्वारा समर्पण दौरान सौपा गया भरमार बंदूक

आरपीसी डॉक्टर और जनमिलिशिया सदस्य ने एसपी के समक्ष किया समर्पण,आत्मसमर्पित जनमिलिशिया सदस्य द्वारा समर्पण दौरान सौपा गया भरमार बंदूक
आरपीसी डॉक्टर और जनमिलिशिया सदस्य ने एसपी के समक्ष किया समर्पण,आत्मसमर्पित जनमिलिशिया सदस्य द्वारा समर्पण दौरान सौपा गया भरमार बंदूक

सुकमा - गुरुवार को सुकमा एसपी कार्यालय में पूर्व बटालियन मेडिकल टीम कमांडर व वर्तमान पंचायत मेडिकल टीम कमांडर और जनमिलिशिया सदस्य ने हथियार समेत एसपी सुनील शर्मा के समक्ष समर्पण किया।

 

मिली जानकारी अनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की "पुनर्वास नीति" के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नर्कोम अभियान” (नई सुबह, नई शुरूवात) से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सरियम संदीप ( अरलमपल्ली आरपीसी डॉक्टर टीम कमांडर + पूर्व दक्षिण बस्तर बटालियन नं. 01 मेडिकल टीम कमांडर ईनामी छ०ग० शासन द्वारा 02 लाख, पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा 5000/-), पोडियम हिडमा (जनमिलिशिया सदस्य) दोनो निवासी थाना पोलमपल्ली क्षेत्र द्वारा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी 74 वाहिनी सीआरपीएफ संदीप बिजानिया के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया हैं। आत्मसमर्पित पोडियम हिडमा द्वारा समर्पण दौरान अपना 01 नग भरमार बंदूक सौंपा गया।

 

आत्मसमर्पित सरियम संदीप वर्ष 2010 ( 05 माह ) सीएनएम सदस्य के रूप में नक्सल संगठन से जुड़ा जिसके बाद वर्ष 2010-11 - 5-6 माह डिवीजन डॉक्टर टीम सदस्य के रूप में कार्य किया। वर्ष 2012-13 - ब्यूरो डॉक्टर टीम सदस्य (एसीएम) बना। वर्ष 2014-16 - बटालियन डॉक्टर टीम कमांडर के पद पर सक्रिय रहा। फिर घर छोड़कर अपने गांव आ गया था। वर्ष 2019- अब तक अरलमपल्ली आरपीसी में डॉक्टर कार्य + कमेटी में रहकर संगठन के कार्यो का निष्पादन कर रहा था। आत्मसमर्पित नक्सली कसालपाड मुठभेड, पिडमेल मुठभेड, कोमनपाड मुठभेड़, पामेड नक्सली डेरा में मुठभेड़ के अलावा सड़क क्षतिग्रस्त करना और स्पाइक लगाने जैसे घटनाओं में शामिल रहा। वहीं आत्मसमर्पित पोडियम हिडमा वर्ष 2005 - 2011 सीएनएम सदस्य और वर्ष 2012 से जनमिलिशिया सदस्य के पद पर सक्रिय रहा। वहीं हिड़मा ने गुरुवार को भरमार बंदूक के साथ एसपी सुकमा के समक्ष समर्पण किया