ऋतुराज ने रच दिया इतिहास: युवराज का टूटा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड ने 1 ओवर में जड़ दिए 7 छक्के, बनाया दोहरा शतक ? ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज…

युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को इतिहास रच दिया। गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए Rituraj created history: Yuvraj's record was broken, Rituraj Gaikwad hit 7 sixes in 1 over

ऋतुराज ने रच दिया इतिहास: युवराज का टूटा रिकॉर्ड,  ऋतुराज गायकवाड ने 1 ओवर में जड़ दिए 7 छक्के, बनाया दोहरा शतक ? ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज…
ऋतुराज ने रच दिया इतिहास: युवराज का टूटा रिकॉर्ड, ऋतुराज गायकवाड ने 1 ओवर में जड़ दिए 7 छक्के, बनाया दोहरा शतक ? ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज…

Rituraj created history: Yuvraj's record was broken, Rituraj Gaikwad hit 7 sixes in 1 over

डेस्क : युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को इतिहास रच दिया। गायकवाड ने विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए। वे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

घरेलू 50 ओवर के विजय हजारे ट्राॅफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश की धज्जियां उड़ाते हुए रनों की बरसात कर दी। महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए रुतुराज ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कर युवराज सिंह को किसी फाॅर्मेट में लगातार ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।

 

दरअसल, उत्तर प्रदेश के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में गायकवाड़ ने लगातार 7 छक्के जड़े। उनके कहर का शिकार शिवा सिंह हुए। शिवा को पहली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के पड़े। अगली गेंद शिवा ने नो बाॅल फेंकी, जिसपर भी गायकवाड़ ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद अगली दो गेंदों पर भी लगातार दो छक्के लगाते हुए गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाने का अद्भुत रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

 

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी युवराज के नाम ही रिकाॅर्ड है, जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्राॅड को लगातार 6 छक्के लगाए थे। लेकिन अगर हम ओवरऑल रिकाॅर्ड की बात करें तो अभी तक किसी भी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के लगाने का काम नहीं किया है। इससे पहले श्रीलंका के नाविंडु पहासरा ने साल 2017 में एक ओवर में सात छक्के लगाए थे। उन्होंने अंडर-15 मुरली गुडनेस कप में फॉग क्रिकेट अकादमी की ओर से खेलते हुए 89 गेंद पर 109 रन की पारी खेली थी।