सांसद पर रेप का आरोप: पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म.... सांसद पर लड़की ने लगाया रेप का गंभीर आरोप.... देखें तीन पन्ने की शिकायत में क्या कुछ कहा.... थाने में रेप की शिकायत दर्ज.....

सांसद पर रेप का आरोप: पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म.... सांसद पर लड़की ने लगाया रेप का गंभीर आरोप.... देखें तीन पन्ने की शिकायत में क्या कुछ कहा.... थाने में रेप की शिकायत दर्ज.....

नई दिल्ली। सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रिंस पर एक लड़की ने यौन शौषण का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। लड़की ने आरोप लगाया है कि 'प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसके साथ रेप किया।' लड़की ने कहा कि 'पानी पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 

 

पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि 'शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और वीडियो बनाया गया। दिल्ली पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।' लड़की ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'मैं 15 दिन से थाने के चक्कर लगा रही हूं। कनॉट प्लेस में पुलिस के पास एफआईआर दर्ज कराने जाती हूं, तो प्रिंस राज के वर्तमान सांसद होने का हवाला देकर केस दर्ज करने से इनकार कर दिया जाता है। कहा जाता है कि ऊपर से आदेश हैं, हम कुछ नहीं कर सकते।'

 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अभी शिकायत मिली है। मामले की जांच जारी है। प्रिंस राज चिराग पासवान के दिवंगत चाचा रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हरेशा चिराग पासवान के साथ दिखने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।

 

 

बता दें कि लोजपा में विरोध का सामना कर रहे चिराग पासवान ने मंगलवार दोपहर ट्विटर पर एक चिट्ठी शेयर कर अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज से जुड़े एक मामले का जिक्र किया था, जिसमें एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। चिराग ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि बड़ा भाई होने के नाते उन्होंने प्रिंस को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी ताकि झूठ और सच का पता चल सके और दोषी को दंड मिले।