CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....

CG Weather Update, Rain Warning, Meteorological Department issued alert

CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....
CG बारिश अलर्ट: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, बरसेंगे बादल, गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना.....

CG Weather Update, Rain Warning, Meteorological Department issued alert

रायपुर। प्रदेश में आज एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में आज एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश मे कल भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर फिरोजपुर, अंबाला, बरेली, पटना, बालुरघाट और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर मिजोरम तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण उत्तरप्रदेश के मध्य भाग में 3.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण छतीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.7 °C ARG तिल्दा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.5°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया। प्रदेश मे कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक स्थान में भारी वर्षा दर्ज की गयी। 
मरवाही 9, पेंड्रा 6 खड़गवा, रामानुजनगर 5, राजपुर, मनेंद्रगढ़, बिलाईगढ़- 4. भैरमगढ़, वाड्रफनगर, बलरामपुर, बैकुंठपुर 3, रामानुजगंज, सोनहत, कोंडागांव, दुलदुला, सूरजपुर 2, बारामकेला, कोरबा, जगदलपुर, सुकमा, भैयाथान, कटेकल्याण, बीजापुर, कुआकोंडा, बड़ेराजपुर, ओडगी1 से.मी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

छत्तीसगढ़ में अब तक 704.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 704.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1243.4 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 326.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 639.9 मिमी, बलरामपुर में 652.5 मिमी, जशपुर में 560.8 मिमी, कोरिया में 688.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 707.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 810.0 मिमी, बलौदाबाजार में 691.3 मिमी, गरियाबंद में 643.9 मिमी, महासमुंद में 736.2 मिमी, धमतरी में 717.4 मिमी, बिलासपुर में 720.6 मिमी, मुंगेली में 860.4 मिमी, रायगढ़ में 778.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 630.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 593.1 मिमी, सक्ती में 591.0 मिमी, कोरबा में 685.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 729.7 मिमी, दुर्ग में 569.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 550.9 मिमी, राजनांदगांव में 777.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 893.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 719.5 मिमी, बालोद में 757.7 मिमी, बेमेतरा में   545.2 मिमी, बस्तर में 718.8 मिमी, कोण्डागांव में 634.3 मिमी, कांकेर में 664.4 मिमी, नारायणपुर में 633.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 816.2 मिमी और सुकमा में 1030.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।