बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,ओडिशा सहित इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, इस तारीख़ अक्तूबर तक बारिश होने की आशंका...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…..देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

बारिश अलर्ट: छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,ओडिशा सहित इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, इस तारीख़ अक्तूबर तक बारिश होने की आशंका...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…..देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

रायपुर 16 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में फिर से मौसम बदल गया है । प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि प्रदेश से अब मानसून की विदाई हो चुकी है,लिहाज़ा अब जो भी बारिश होगी वो लोकल सिस्टम की वजह से होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास है, जो 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
प्रभाव से ही अगले 24 घंटे में एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए दक्षिणी तटीय ओडिशा व आंध्र प्रदेश तक पहुंचेगा। इसके प्रभाव से ही 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दिल्‍ली सहित देश के कई राज्यों में हल्‍की बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा रविवार और सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से 16 से 19 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी।

स्काइमेट के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 17 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, तेलंगाना और विदर्भ के कई हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है। 17 अक्टूबर तक, हम उम्मीद करते हैं कि बारिश की गतिविधियां लगभग पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पंजाब के कुछ हिस्से, हरियाणा और राजस्थान के पूर्वी हिस्से में देखने को मिलेंगी।

 

पूर्व बिहार झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में खरीफ फसलों की कटाई चल रही हैं। पंजाब और हरियाणा में चावल की कटाई चल रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसान भी सोयाबीन और अन्य किस्म की फसलों की कटाई में लगे हैं। शुष्क मौसम की स्थिति के कारण अक्टूबर का महीना कटाई के लिए आदर्श हुआ करता था।