RRB Group D 2021: एग्जाम डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर.... रेलवे में ग्रुप D की परीक्षा का जल्द आयेगा अपडेट… एडमिट कार्ड इस वेबसाइट से कर पाएंगे डाउनलोड.....




डेस्क। रेलवे में ग्रुप डी के तहत सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अब आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा खत्म हो चुकी है। अब रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 आयोजित कराएगा। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने और एग्जाम की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फ्री ट्रैवल पास जारी किए जाएंगे।
रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। कि रेलवे की तरफ से दिसंबर 2020 में कहा गया था कि आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना 2019 में जारी हुई थी। आरआरसी द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) के एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) भी 2019 की शुरूआत में जारी की गयी थी।
आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में होना निर्धारित किया गया था। हालांकि, परीक्षा का आयोजन पूरे देश में फैली महामारी के चलते अभी तक आयोजित नहीं किया सका है। आरआरसी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना के अनुसार रेलवे ग्रुप जी (लेवल-1) के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा 90 मिनट की होगी।
परीक्षा सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता व रीजनिंग से 30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न समेत कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी इतनी सैलरी
RRB Group D परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सैलरी के अलावा उम्मीदवारों को अतिरिक्त भत्ता भी मिलेगा।
इन राज्यों में आयोजित की जाएगी परीक्षा
RRB Group D परीक्षा आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इन नियमों का करना होगा पालन
कोविड-19 स्थिति को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अन्य उम्मीदवारों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा।
इस बात का रखें ध्यान
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ ले जाना होगा। बता दें कि देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहां मिलेगा एडमिट कार्ड
जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था। उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।