CG कलेक्टरों को पत्र: राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश….तहसील कार्यालयों की हड़ताल खत्म कराने सरकार की पहल….अब सभी राजस्व न्यायलयों में सुदृढ होगी सुरक्षा व्यवस्था….देखे आदेश….

राजस्व विभाग के अवर सचिव विजय कुमार चौधरी ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिख कर राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा है। इस बाबत आज एक आदेश भी जारी किया गया हैं,

CG कलेक्टरों को पत्र: राज्य सरकार ने जारी किया निर्देश….तहसील कार्यालयों की हड़ताल खत्म कराने सरकार की पहल….अब सभी राजस्व न्यायलयों में सुदृढ होगी सुरक्षा व्यवस्था….देखे आदेश….

........

रायपुर 17 फरवरी,2022- राजस्व विभाग के अवर सचिव विजय कुमार चौधरी ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिख कर राजस्व न्यायालयों में सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा है। इस बाबत आज एक आदेश भी जारी किया गया हैं, जो इस प्रकार है...

रायगढ़ के मुद्दे पर पूरे प्रदेश में सरकारी अमलों में उबाल है। पहले सभी सरकारी अधिकारी कर्मचारी इसके बाद अब कनिष्ठ कर्मचारी संघ लगातार हड़ताल पर हैं। राजस्व न्यायालयों में काम काज लगभग ठप्प है। मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे से वापस आने के बाद अवर सचिव राजस्व एवम आपदा प्रबंधन की ओर से सभी कलेक्टर को पत्र लिखकरराजसव न्यायालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कहा है।

गत शुक्रवार को रायगढ़ के तहसील कार्यालय में वकीलों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना हुई थी इसके बाद जिले और प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया था । इसके बाद आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी होने के बाद बाकी कर्मचारी हड़ताल से वापस चले गए लेकिन राजस्व के कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के सदस्य धरने पर अबतक बैठे हुए हैं।