बार में छापा, 17 लड़कियां बरामद: बार में 15 घंटे खोजने के बाद 3 फीट चौड़े सीक्रेट रूम से एक-एक करके निकली 17 लड़कियां.... हथौड़े से शीशा तोड़ने पर हुआ ये.....




...
मुंबई। अंधेरी के एक बार के सीक्रेट रूम से 17 लड़कियों को बरामद किया गया है। ये सभी लड़कियों को बार में बने मेकअप रूम के अंदर बने सीक्रेट रूम में छिपाई गई थी। रात में बार गर्ल्स सचांलित होता था। इस बारे में पुलिस को बिल्कुल भी पता नहीं था। मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा के अधिकारी को एनजीओ से शिकायत मिली थी। शिकायत पर स्थानिय पुलिस ने यहां छापेमारी की। यहां भारी भीड़ जमा होती है और ग्राहक प्रतिदिन लाखों रुपये खर्च करते हैं। बार गर्ल्स के चलते बार पूरी रात खुला रहता है।
पुलिस को इसे ढूंढने में पूरे 15 घंटे लग गए। पुलिस जब यहां दबिश दी तो बार से एक भी लड़कियां नहीं मिली। इसके बाद पुलिस बार के बाथरूम समेत स्टोरेज रूम, किचन और कई अन्य जगहों पर तलाशी की। इसके बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। कई घंटे तक पुलिस तलाश करती रही बार कर्मचारियों को पूछताछ करती रही। लेकिन किसी ने इस बारे में नहीं बताया। सुबह होते ही डीसीपी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद एक बार फिर से तलाशी की। जिसके बाद पुलिस को मेकअप रूम में संदिग्ध शीशा मिला।
पुलिस ने शीशा को किसी भी तरह तोड़ा। इसके पीछे एक दरवाजा था जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जाता था। पुलिस ने किसी तरह इसे खोला तो अंदर से एक के बाद एक 17 लड़कियां निकाली गईं। पुलिस सीक्रेट रूम के रिमोट कंट्रोल का पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और बार को सील कर दिया है। बार कोरोना वायरस के दौरान भी धड़ले से चल रहा था और हर दिन हजारों लोग यहां लड़कियों का डांस देखने के लिए आते हैं। इन सभी पर कोरोना नियमों का उल्लघंन और ऑर्केस्ट्रा की परमिशन पर डांस बार चलाने का केस दर्ज किया है। तहखाने में बंद लड़ियां 17 साल से भी कम उम्र की हैं।