...जब राहुल गांधी ने लिया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद.... लाल भाजी खाकर राहुल वाह कर उठे.... राहुल बोले, गजब की स्वादिष्ट है मुनगा भाटे की सब्जी और करी लड्डू.... जमीन पर बैठ किया भोजन.... CM बोले, फिर दिखी सादगी..... देखें Photos......




...
रायपुर। राहुल गांधी ने जमीन पर बैठ भोजन किया। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ व्यंजनों का आनंद लिया। उनके साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना के लाभान्वित हितग्राही व गांधीवादी कार्यकर्ता भी भोजन में सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ व्यंजनों का स्वाद लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी वाह कर उठे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में गजब का स्वाद है। उन्होंने हितग्राहियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उनके मेन्यू में कढाई पनीर, कार्न पालक, दाल तड़का, दाल मखानी, गोभी मटर, घी के साथ खिचड़ी, वेजिटेबल पुलाव, जीरा राईस और फुलका याने रोटी रहेंगी। इसके अलावा ग्रीन सलाद, अंगूरी दही बड़ा, बुंदी रायता, जल जीरा, नींबू पानी वेलकम ड्रींक्स में शामिल है। छत्तीसगढ़ी व्यंजन में चीला, चौसेला, रखिया बड़ी, लाई बड़ी, टमाटर की सब्जी, मूंगा भाटा की सब्जी, लाल भाजी, बिजौरी, टमाटर की चटनी रहेगी। स्वीट्स में गुलाब जामुन, मूंग दाल हलवा, तिल, करी और मुर्रा का लड्डू भी शामिल है।
सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कल मैंने लोकसभा में कहा कि हिंदुस्तान के सामने 2 से 3 बड़ी चुनौतियां है। सबसे पहला भयंकर खतरा आज एक देश को दो देशों में बांटा जा रहा है। "देश के भीतर दो नए देश बनाए जा रहे हैं।" एक देश कुछ सौ अरबपतियों का जिसमें धन और तकनीक है, दूसरा देश जिसमें हमारे प्यारे देश वासियों का है, करोड़ो लोगों का, गरीबों का देश है। राहुल गान्धी ने कहा की वो सोचते हैं कि हिंदुस्तान का गरीब डरता है, पर हिंदुस्तान का गरीब किसी से नहीं डरता। जो ये बात कहते हैं 70 साल में क्या हुआ है ये हमारे किसानों का, मजदूरों का, कारीगरों का अपमान करते हैं। हिंदुस्तान की तरक्की गरीब, मजदूर, किसानों की देन है। राहुल गांधी ने कहा आज छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 लाख 55 हजार मजदूरों को सीधा फायदा होगा, उनके कन्धे का बोझ थोड़ा कम होगा। ये देश एक गुलदस्ते जैसा है।
राहुल गांधी ने कहा छत्तीसगढ़ में हमने वादा किया था 2500 किसानों को देंगे, हमने करके दिखाया। हमने वादा किया था किसानों को 2500 रुपये मिलेगा हमने कर के दिखाया। ये पहला कदम है, ये मत सोचिए कि बात यही अटक जाएगी। हमने चुनाव के समय बात की थी कि किसान के साथ हमारे मजदूर भी काम करते हैं अगर किसानों की बात करते हैं तो मजदूरों की भी मदद करनी होगी। छग के गरीबों के लिए ये बड़ा कदम है, ये आपका धन है आपको वापस दे रहे हैं। आपका धन है ये धन हम आपको वापस कर रहे हैं।