Uttarakhand-Goa New CM: उत्तराखंड में हार के बाद भी ताजपोशी.... विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी.... राजनाथ ने कहा था फ्लावर भी हैं और फायर भी.... इस तारीख को लेंगे शपथ.... वहीं ये होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री......

Pushkar Singh Dhami New Uttarakhand chief minister BJP high command responsibility

Uttarakhand-Goa New CM: उत्तराखंड में हार के बाद भी ताजपोशी.... विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी.... राजनाथ ने कहा था फ्लावर भी हैं और फायर भी.... इस तारीख को लेंगे शपथ.... वहीं ये होंगे गोवा के नए मुख्यमंत्री......

...

Pushkar Singh Dhami New Uttarakhand CM: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने मुहर लगा दी है। पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। वे 23 मार्च को राज्य के सीएम पद की दूसरी बार शपथ लेंगे। भाजपा विधायकों की बैठक में ‌उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहे। 

 

पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार जाने के कारण अन्य नेता भी सीएम पद के लिए दावेदारी करने लगे थे। चुनाव प्रचार के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था धामी फ्लावर भी हैं और फायर भी। उत्तराखंड में चुनाव हारने के बाद भी किसी व्यक्ति को पहली बार सीएम बनाया गया। दूसरे कार्यकाल में सीएम बनने बनने वाले धामी पहले व्यक्ति हैं। 

 

16 सितंबर 1975 को पिथैरागढ़ के तुंडी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी की पार्टी में मजबूत पकड़ है। वे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के करीबी हैं। इसके अलावा धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी करीबी माने जाते हैं। 

 

पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। धामी 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में शपथ लेंगे। इस दौरान भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मलित होंगे। 

 

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान करते हुए कहा, उत्तराखंड में 6 माह के कार्यकाल में सीएम के रूप में धामी ने अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। अब राज्य का दोबारा मुख्यमंत्री बनकर वह बहुआयामी विकास करेंगे।  

 

Pramod Sawant New CM Goa

प्रमोद सावंत को ही गोवा का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसले के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने सावंत को विधायक दल का नेता घोषित किया। मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बने थे। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, पार्टी ने सावंत पर ही विश्वास जताया है।  

 

बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि गोवा में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने प्रमोद सावंत के नाम पर पहले ही मुहर लगा दी थी।  प्रमोद सावंत को विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाना महज एक औपचारिकता थी।