CG पुलिस प्रमोशन: 159 जवानों को मिला प्रमोशन.... 29 प्रधान आरक्षक से बने ASI.... वही 130 आरक्षक से हेड कांस्टेबल के पद पर हुए पदोन्नत.... SP ने स्टार लगाकर.....

CG पुलिस प्रमोशन: 159 जवानों को मिला प्रमोशन.... 29 प्रधान आरक्षक से बने ASI.... वही 130 आरक्षक से हेड कांस्टेबल के पद पर हुए पदोन्नत.... SP ने स्टार लगाकर.....

...

कोंडागांव। कोण्डागांव जिला में प्रधान आरक्षक से 29 सहायक उप निरीक्षक के पद पर एवं आरक्षक से 130 प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी द्वारा स्टार एवं फित्ती लगाकर पदोन्नत अधिकारी/कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पिंक पेट्रोल टीम को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया। स्पंदन कार्यक्रम के तहत पदोन्न्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने के तरीके बताया गया। पुलिस लाईन में सॅाइकोलाजिस्ट टीम द्वारा मानसिक स्वास्थ परीक्षण किया गया। मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार जिला कोण्डागांव मे 29 सहायक उप निरीक्षक एवं 130 प्रधान आरक्षक के रिक्त पद के विरूद्व पदोन्नत अधिकारी/कर्मचारियों को आज दिनांक 22.12.2021 को पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी द्वारा नया पुलिस लाईन चिलखलपुट्टी में दरबार लगाकर स्टार एवं फित्ती लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए  उनके उज्जवल भविष्य की शुभाकामनाएं दी गई। 

इस अवसर पर जवानों को सबोधित करते हुये उनकी समस्याओं का समाधान किया गया एवं उन्हें अपने कार्यकुशलता से कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रकरणों की विवेचना, नक्सल अभियान एवं पुलिसिंग से संबंधित कार्या मे दिशा निर्देष दिये गये। सॅाइकोलाजिस्ट प्रिती चाण्डक के द्वारा दैनिक जीवन एवं कर्तव्य के दौरान मानसिक तनाव के कारणों एवं तनावमुक्त रहने के संबंध में विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में नवपदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को व्यवहार कौशल, कम्युनिकेशन के संबंध में सॉफ्ट स्क्लि तथा शारीरिक एवं मानसिक गतिविधियों का समावेश कर तनावमुक्त रहने के उपाय बताये गये। 

महिला सुरक्षा एवं उनकी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने हेतु सरकार द्वारा संचालित योजना अन्तर्गत प्रदाय की गई स्कूटी का पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला अधिकारियों का टीम गठित कर हरी झण्डी दिखाई गई, टीम द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संबंध तथा उनके अधिकारो के बारे में उनके मध्य उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। प्रदाय की गई स्कूटी से संबंधित थाना क्षेत्रों के स्कूल, कालेजो एवं सार्वजनिक स्थलो में समय समय पर पेट्रोलिंग कर महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जावेगी। यह योजना जिला कोण्डागांव अन्तर्गत वर्तमान में 05 थानो कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, विश्रामपुरी, माकड़ी में प्रारम्भ किया गया है। भविष्य में सभी थाना क्षेत्रों में प्रारम्भ किये जाने की योजना है।  

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स शोभराज अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ0 भुवनेश्वरी पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव निमितेश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव मणीशंकर चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल भुपतसिंह धनेश्री रक्षित निरीक्षक कोण्डागांव मनीष सिंह राजपुत एवं रक्षित केन्द्र कोण्डागांव एवं थाना कोण्डागांव के स्टाफ उपस्थित रहे।