प्रियंका गांधी को कोरोना BIG NEWS :कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता…प्रियंका गांधी हुई कोरोना पॉजेटिव,खुद को किया आइसोलेट...कांग्रेस के कई नेता कोरोना की चपेट में…
Priyanka gandhi corona positive lattest news breking news कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना का चपेट में आ गई हैं।




Priyanka gandhi corona positive lattest news breking news
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना का चपेट में आ गई हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने मुलाकात करने वालों को सलाह दी है कि वे भी सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें। इससे पहले 1 जून को सोनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वे इसी दिन सेवादल के कार्यक्रम गौरव यात्रा में शामिल हुई थीं।
उधर, देश में कोरोना के केस तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 4041 नए कोरोना मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़ रहे हैं।