PM मोदी का संबोधन: पीएम मोदी कल सुबह जनता को करेंगे संबोधित.... सुबह इतने बजे शुरू होगा संबोधन.... ट्वीट कर दी जानकारी.... लिखी ये बात.....




नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनता को संबोधित करेंगे। पीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष की थीम 'योग फॉर वेलनेस' है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।' जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के संबोधन को दूरदर्शन समेत अन्य चैनल्स पर लाइव दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी संवाद करेंगे। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में अपने क्षेत्रों की हस्तियां शामिल होंगी।
हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए एक स्थान पर 20 लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए एक स्थान पर 20 लोग ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि इस महामारी के अनुभव ने योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जनता को अधिक जागरूक बना दिया है और इस अनुभव को आयुष मंत्रालय ने अपने प्रचार प्रयासों में विधिवत समायोजित किया है। कोविड-19 पर मंत्रालय की सलाह ने प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ावा देने और कोविड-19 से निपटने के लिए योग के नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। मंत्रालय ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आई रिपोर्टों से इस बात के संकेत मिलते हैं कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में सहायक प्रक्रियाओं के रूप में कई अस्पतालों में योग अभ्यासों को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है और योग इस बीमारी से तेजी से ठीक होने में अपना योगदान देता है।