पीएम मोदी का संबोधन BIG NEWS: कोरोना संकट के बीच आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी.... हो सकता है बड़ा ऐलान.... जानें क्या बड़ी बातें कह सकते हैं......




नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे, इसकी अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी का संबोधन कोरोना वायरस और टीकाकरण अभियान को लेकर हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर सकते हैं, साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी संदेश दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर बरपाया था। एक दिन में चार लाख से अधिक केस तक रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, अब जाकर हालात कुछ हदतक संभले हैं। अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है, जबकि एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है।
कई राज्यों ने अनलॉकिंग शुरू की है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों ने अपने यहां नियमों में ढील की है। हालांकि, कई राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाया भी है। साथ ही अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि पीएम मोदी क्या खास कहेंगे? माना जा रहा है कि यह संबोधन कोरोना महामारी, अनलॉक की प्रक्रिया के साथ ही टीकाकरण पर बोल सकते हैं।
इन 5 मुद्दों पर बोल सकते हैं मोदी
1. सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी वैक्सीनेशन को लेकर बात कर सकते हैं। वैक्सीनेशन के लिए लोगों में जागरूकता के साथ-साथ वे इसके स्टॉक और उपलब्धता की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
2. देश में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर भी कुछ ऐलान किए जा सकते हैं।
3. कोरोना के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान के लिए कुछ ऐलान कर सकते हैं।
4. देश में कई राज्यों में अनलॉक जारी है, इस दौरान सावधानियों को लेकर भी संदेश दे सकते हैं।
5. तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए हेल्थ सेक्टर की चुनौतियों पर बात की जा सकती है।