प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में फोर्स के लिए जगदलपुर से दिल्ली विशेष विमान सेवा की प्रारम्भ




भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर द्वारा जाने वाले जवानों का किया माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत
जगदलपुर -- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विशेष विमान सेवा चलाने घोषणा की थी जो आज परिपूर्ण होते दिख रहा है।बस्तर मेंनक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह बड़ी सुविधा मानी जा रही है।
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी की उपस्थिति में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा जगदलपुर स दिल्ली जाने वाले फोर्स के जवानों का एवं इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का माला पहनाकर एवं मिठाई खिला कर स्वागत किया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों की गूंज के साथ जवानों का स्वागत किया गया।
रूप सिंह मंडावी ने कहा नरेंद्र मोदी ने हवाई चप्पल से लेकर हवाई जहाज की योजना चालू की। बस्तर वासियों को हवाई सेवा का अवसर मिल रहा है। आज जवानों के लिए बस्तर से दिल्ली जाना मुश्किल होता था लेकिन आज बस्तर के जवान जगदलपुर से सीधे दिल्ली जाएंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर वासी धन्यवाद प्रेषित करते हैं जिन्होंने जवानों के लिए यह उड़ान योजना चालू की है जवानों को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं जो समय पर वह अपने परिवार तक पहुंच पाएंगे। देश की सेवा करेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से वेद प्रकाश पांडे, संग्राम सिंह राणा, रोशन झा,रोहित त्रिवेदी,मनोज पटेल, सुरेश कश्यप, आनंद झा,रमन चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।