खुद को गोली मारने से हुई छग पुलिस जवान की मौत,हाल ही में हुई थी नवीन पदस्थापना,पढ़े पूरी ख़बर....

खुद को गोली मारने से हुई छग  पुलिस जवान की मौत,हाल ही में हुई थी नवीन पदस्थापना,पढ़े पूरी ख़बर....
खुद को गोली मारने से हुई छग पुलिस जवान की मौत,हाल ही में हुई थी नवीन पदस्थापना,पढ़े पूरी ख़बर....

नयाभारत   कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई हैं। कोरबा पुलिस के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    कोरबा कलेक्ट्रेट कार्यालय के निर्वाचन शाखा के वेयरहाउस के कमरे में कोरबा पुलिस के एक जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली, वेयरहाउस के कमरे में जवान की रक्तरंजित लाश मिली है।घटनास्थल पर पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची हुई है,मृतक आरक्षक का नाम ललित सोनवानी है,हाल ही में ललित की पाली थाना से सिविल लाइन में तैनाती हुई थी,मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

      सुरक्षा के लिए आरक्षक ललित सोनवानी को वेयरहाउस में तैनात किया गया था,फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खुद को गोली मारने की घटना से महकमे में शोक व्याप्त है।