श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा किया पौधारोपण

श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा किया पौधारोपण
श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा किया पौधारोपण

भीलवाड़ा। श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण किया गया। संस्थान के उपाध्यक्ष शुभम सोनी ने बताया कि, संगठन द्वारा एक घर एक पौधा अभियान की शुरुआत की गई एवं पर्यावरण दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे पौधरोपण किया गया। संस्थान सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि, पर्यावरण हमारी अमूल्य संपदा है। जिसका संरक्षण अति आवश्यक है एवं संगठन द्वारा प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया के कार्य किये जा रहे है एवं युवाओ द्वारा व्यपाक स्तर पर हर घर एक पौधा अभियान मे भागीदारी दी जा रही है। इस दौरान संस्थान के अमन शर्मा, रोहित पारीक, हर्षवर्धन दाधीच, ऋषभ सोनी, कीर्तन जैन, ध्रुव राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।